back to top

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है।

बताया जा रहा है कि विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। यह चार सीटर विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह नत्था पुरवा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के गिरते ही तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

 कर्नाटक और गुजरात के थे पायलट

हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) और सुमित भाटिया (गुजरात) के रूप में हुई है। सुमित भाटिया प्रशिक्षक थे और उनके पास लगभग 3000 घंटे का उड़ान अनुभव था, जबकि अभिषेक प्रशिक्षण ले रहे थे।

 दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान इटली की टेकनम कंपनी का था और इसे कानपुर की गर्ग एविएशन द्वारा प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने घटनास्थल को घेरकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विमान के मलबे को सुरक्षित कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

राजकीय/निजी आईटीआई में 27 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे प्रवेश

लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026 (छ: माह),...

 UPTET 2026 का परिणाम घोषित, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 60 जनपदों के 955 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा अध्यक्ष...

शुरुआती कारोबार में बाजार कमजोर, सेंसेक्स 45.17 अंक और निफ्टी 6.40 अंक फिसला

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित...

नेपाल में क्यों आया विनाशकारी जलप्रलय, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताई असली वजह

बर्फ और चट्टानों के बड़े हिस्से के खिसकने से ल्हेंडे नदी में आया मलबा; नेपाल में 157 शव बरामद, तिब्बत में भी भारी...