back to top

उन्नाव मामला : मृत लड़कियों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने गुरुवार को कहा कि उन्नाव जिले के असोहा क्षेत्र में बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई दो दलित लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस महानिदेशक ने यहां बताया कि उन्नाव में एक खेत में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई दो लड़कियों के शव का डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया और इस दौरान उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा ‘दोनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लिहाजा उनका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। हम फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं और मामले की हर कोण से जांच कर रहे हैं।’

अवस्थी ने बताया कि दोनों मृत लड़कियों के साथ नाजुक हालत में मिली तीसरी लड़की के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक मगर स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस बात का संदेह है कि तीनों की यह हालत है जहर की वजह से हुई। गौरतलब है कि जिले के असोहा क्षेत्र के बबुरहा गांव में एक ही परिवार की कोमल (15), काजल (14) और रोशनी (16) नामक लड़कियां बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे जानवरों के लिए चारा लेने घर से निकली थीं।

देर शाम तक वापस ना आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की तो वे तीनों गांव के बाहर एक दुपट्टे से बंधी हुई खेत में पाई गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लड़कियों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कोमल और काजल को मृत घोषित कर दिया। रोशनी को गंभीर हालत में उन्नाव जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...