back to top

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल, लखनऊ, उप्र के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 462वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। डॉ. रीता तिवारी ने अपने प्रिय जीवन साथी स्व. कैप्टेन सुप्रशान्त दुबे, सम्मानित सास-ससुर स्व. सुशीला देवी, स्व० रामाश्रय दुबे एवं पूज्य पिता स्व. मुरलीधर तिवारी की स्मृति में उपरोक्त संस्थान के केन्द्रीय पुस्तकालय में युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया तथा संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भी भेंट किया। इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है। वीके श्रीवास्तव एवं डॉ. रीता तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सुधा वाजपेयी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
वाङ्मय साहित्य स्थापना के इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि उमानंद शर्मा, डॉ. रीता तिवारी, वीके श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह और संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ सुधा वाजपेयी, असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) डॉ वन्दना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर (वाणिज्य) डॉ पिंकी राय, असिस्टेंट प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान) डॉ जीके चतुवेर्दी, असिस्टेंट प्रोफेसर (वाणिज्य) साहिबा खातुन सहित अन्य संकाय सदस्य तथा छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

अनियंत्रित डंपर ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, एक सिपाही की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

मऊ । मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर के, पुलिस वाहन को टक्कर मार देने से एक...

बाइक और जीप की टक्कर में दंपति और उनके दो बच्चों की मौत, चालक फरार

शाहजहांपुर । शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को गलत दिशा में चल रही एक मोटरसाइकिल और जीप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक...

हैदराबाद का ‘हाइवे’ रन चेज, मुंबई के 243 रनों के पहाड़ को बौना बना SRH ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएस) ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में...

भारत की संप्रभुता को चुनौती… नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भड़का आक्रोश

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक 'रोटी-बेटी' के रिश्तों में हालिया एक घटना ने बड़ी कूटनीतिक कड़वाहट...

डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, बढ़ती महंगाई की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विदेशी मुद्रा बाजार से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती कार में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

राजस्थान । राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर...