back to top

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती कार में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

राजस्थान । राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण अग्निकांड में तीन महिलाओं और एक नाबालिग लड़की सहित परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी और उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

हादसे का शिकार हुए सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव के निवासी थे, जो माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा कर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान संतोष, उनकी पत्नी शशि, मां पार्वती, बेटी रागिनी और साक्षी के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, कार से केवल कंकाल बरामद हुए हैं, जिनकी आधिकारिक पहचान के लिए अब डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। इस हादसे में कार चालक विनोद कुमार किसी तरह वाहन से कूदने में सफल रहा, लेकिन वह भी करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कार में सीएनजी किट होने की वजह से आग तेजी से फैली और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सवारियों को संभलने का अवसर नहीं मिला। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहे हैं ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

बाइक और जीप की टक्कर में दंपति और उनके दो बच्चों की मौत, चालक फरार

शाहजहांपुर । शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को गलत दिशा में चल रही एक मोटरसाइकिल और जीप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक...

हैदराबाद का ‘हाइवे’ रन चेज, मुंबई के 243 रनों के पहाड़ को बौना बना SRH ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएस) ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में...

भारत की संप्रभुता को चुनौती… नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भड़का आक्रोश

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक 'रोटी-बेटी' के रिश्तों में हालिया एक घटना ने बड़ी कूटनीतिक कड़वाहट...

डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, बढ़ती महंगाई की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विदेशी मुद्रा बाजार से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के...

लखनऊ में निर्माण के दौरान बड़ा हादसा… बेसमेंट की मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत,दूसरा घायल

लखनऊ । शहर विभूतिखंड इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एनटीपीसी भवन के पास एक निजी बिल्डिंग के बेसमेंट निर्माण...

तो इसलिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सहारा शहर की जमीन के पट्टे से जुड़ी याचिका को नामंजूर किया

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लखनऊ स्थित शहर की जमीन का पट्टा खत्म करने के नगर निगम के सितंबर 2025 के आदेश...