back to top

लखनऊ में निर्माण के दौरान बड़ा हादसा… बेसमेंट की मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत,दूसरा घायल

लखनऊ । शहर विभूतिखंड इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एनटीपीसी भवन के पास एक निजी बिल्डिंग के बेसमेंट निर्माण के दौरान मिट्टी ढह गई। खुदाई के दौरान अचानक दीवार के पीछे से मिट्टी खिसकने के कारण वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान बाराबंकी जिले के रामनगर स्थित अमौली गांव निवासी लक्ष्मी शंकर अवस्थी (35) के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे में दबे दूसरे मजदूर तुलसीराम को मामूली चोटें आई थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया संस्थान से छुट्टी दे दी गई।

वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिस भूखंड संख्या डी-63 पर यह हादसा हुआ है, वहां अस्पताल का निर्माण किया जा रहा था और इसका मानचित्र प्राधिकरण से विधिवत पास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य के लिए नक्शा स्वीकृत था, हालांकि सुरक्षा मानकों और हादसे के कारणों को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हुआ जब बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल पर राहत कार्य पूरा कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

सपा जन्मजात महिला विरोधी’ पार्टी, उनके समय नारा था- देख सपाई, बिटिया घबराई: सीएम योगी

विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पार्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोला हमला लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

यूपी विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विपक्ष के खिलाफ भाजपा की महिला विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला विधायकों ने हाल में महिला आरक्षण से...

अनियंत्रित डंपर ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, एक सिपाही की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

मऊ । मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर के, पुलिस वाहन को टक्कर मार देने से एक...

बाइक और जीप की टक्कर में दंपति और उनके दो बच्चों की मौत, चालक फरार

शाहजहांपुर । शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को गलत दिशा में चल रही एक मोटरसाइकिल और जीप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक...

हैदराबाद का ‘हाइवे’ रन चेज, मुंबई के 243 रनों के पहाड़ को बौना बना SRH ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएस) ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में...

भारत की संप्रभुता को चुनौती… नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भड़का आक्रोश

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक 'रोटी-बेटी' के रिश्तों में हालिया एक घटना ने बड़ी कूटनीतिक कड़वाहट...