back to top

यूपी विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विपक्ष के खिलाफ भाजपा की महिला विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला विधायकों ने हाल में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन अधिनियम लोकसभा में पारित नहीं हो पाने के विरोध में विपक्ष को घेरते हुए विधान भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों द्वारा महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किए जाने के बाद भाजपा की महिला विधायकों ने भी इसी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। हाथों में ‘मातृशक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के बैनर लिए प्रदर्शन कर रहीं भाजपा सदस्यों ने बैनर लेकर ही विधान भवन के मंडप में प्रवेश किया।

प्रदर्शन में शामिल प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा कि सपा और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध किया है जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर हम सभी महिलाएं साथ हैं और हम अपने आरक्षण को लेकर रहेंगे।भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि यह प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का आक्रोश है जो विधानसभा में दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण में बाधा उत्पन्न करके महिलाओं को धोखा दिया है और यह प्रदर्शन तो शुरुआत है, जल्द हर गली, हर चौराहे और हर घर की महिला इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेगी।

राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा,नारी शक्ति को सशक्त और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधेयक लेकर आए थे और उसे पारित कराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने आधी आबादी को रोकने का जो घृणित कार्य किया है उसकी हम भर्त्सना करते हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आज आयोजित किया जाएगा जिसमें सरकार इस सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न होने के लिए विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी। इसका उद्देश्य 2027 चुनाव से पहले विपक्ष को महिला विरोधी के रूप में घेरना है। वहीं, विपक्ष इसका पुरजोर विरोध कर रहा है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...