back to top

सपा जन्मजात महिला विरोधी’ पार्टी, उनके समय नारा था- देख सपाई, बिटिया घबराई: सीएम योगी

विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पार्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोला हमला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस से कहा कि अगर उनमें नैतिक साहस है तो वे सत्र में होने वाली चर्चा में भाग लें और हाल में लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन नहीं करने पर स्पष्टीकरण देते हुए माफी मांगें।

मुख्यमंत्री ने राज्य विधानमंडल के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले संवाददाताओं से कहा कि सत्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से पिछले दिनों लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने और सपा, कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों द्वारा उसका विरोध किए जाने समेत विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा, मैं विधानमंडल दल के सभी सदस्यों से अपील करूंगा कि वे इस चर्चा में भाग लें। अगर सपा और कांग्रेस में नैतिक साहस है तो वे चर्चा में भाग लें, साथ ही इस बात का भी स्पष्टीकरण दें कि उन्होंने संशोधन विधेयक का समर्थन क्यों नहीं किया।

आदित्यनाथ ने कहा, अगर सपा और कांग्रेस सदस्यों को लगता है कि उनके नेताओं ने गलत किया है तो उनका दायित्व बनता है कि वे माफी मांगें या फिर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन प्रस्ताव के समर्थन में आज सत्र में पेश किए जाने वाले निंदा प्रस्ताव को पारित करवायें।

उन्होंने सपा को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली ‘जन्मजात महिला विरोधी’ पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि हर व्यक्ति जानता है कि इस पार्टी की सरकार के समय एक कहावत चलन में थी कि ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’।

आदित्यनाथ ने कहा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के महिला विरोधी आचरण को देश पहले ही जानता था। उनके पास नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन विधेयक को पारित करने में सहयोग करके अपने चेहरे पर लगी हुई उस कालिख को मिटाने का एक अवसर था लेकिन वे यह अवसर भी चूक गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी महिला विरोधी छवि के लिए कुख्यात हो चुकी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन लगातार इस मुहिम में लगे हैं कि किसी भी स्थिति में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन अधिनियम लागू न होने पाए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आज आयोजित किया जाएगा जिसमें सरकार इस सत्र में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न होने के लिए विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी। इसका उद्देश्य 2027 चुनाव से पहले विपक्ष को महिला विरोधी के रूप में घेरना है। वहीं, विपक्ष इसका पुरजोर विरोध कर रहा है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...