back to top

उन्नाव में भीषण सड़क हादसे में थाईलैंड के दो नागरिकों की मौत

उन्नाव । जिले के बांगरमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र में आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में थाईलैंड के दो नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी ळ्सीओव् संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार की शाम बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 240 के पास हुआ।

एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के निकट खड़ी इनोवा कार में बैठे दो विदेशी नागरिक लघुशंका के लिए नीचे उतरे थे और इसी दौरान पीछे से आ रही एक अर्टिगा कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर दोनों को टक्कर मारती हुई खाई में जा गिरी।सीओ ने बताया कि हादसे में थाईलैंड देश के नागरिक अनान ळ्35व् और सकुलसुख ळ्40व् गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ळ्सीएचसीव् बांगरमऊ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति इलेक्टशियन थे और श्रावस्ती में रह रही थाई मूल की एक महिला के बुलावे पर आने के बाद दिल्ली के एक मंदिर में काम करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ ने बताया कि अर्टिगा कार के चालक और उसमें सवार दो अन्य व्यक्ति इस हादसे में बाल&बाल बच गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों के साथ रह रही प्रकोव वांगसोमबुन ने बताया था कि उन्होंने ही दोनों इलेक्टशियन को काम के लिए बुलाया था और वे दिल्ली जा रहे थे। प्रकोव वांगसोमबुन लगभग 15 वर्ष पूर्व भारत आई थीं और उप्र के श्रावस्ती के एक मंदिर में निवास कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों युवक वाहन में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए थे।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...