back to top

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब नौ बजे जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज थाना क्षेत्र में सागर मार्ग पर ग्राम सुमेर के पुल के पास हुई।

बेगमगंज थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि सागर जिले के ग्राम सागोनी के निवासी अमर सिंह बंसल (40) अपनी मोटरसाइकिल से बेगमगंज से वापस घर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और बंसल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार जिले के देवलापुर निवासी नितिन रावत (18) और उसका मित्र मोनू कुर्मी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उइके ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रावत तथा कुर्मी को बेगमगंज सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन दोनों की स्थिति नाजुक होने के कारण सागर मेडिकल कॉलेज भेज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रावत की देर रात इलाज के दौरान सागर में मौत हो गई जबकि मोनू कुर्मी की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह बंसल का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया जबकि रावत का पोस्टमार्टम सागर के मेडिकल कॉलेज में किया गया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...