back to top

ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे दो डाक्टर बर्खास्त

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लम्बे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे चले दो डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह र्कारवाई उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर की गयी। औरैया के घसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात डा. जितेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत थी कि वह नौकरी में लापरवाही कर रहे थे। बार-बार चेतावनी के बाद भी उनमें कोई सुधार नहीं था। वह काफी समय से ड्यूटी में से गायब चल रहे थे। मामले का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डा. जितेंद्र को बर्खास्त करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को दिए हैं।

राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर तैनात डा. सुरेश सिंह पर ऐसी ही लापरवाही बरत रहे थे। उन्हें कई बार विभाग द्वारा चेतावनी भी दी गई। इसके बावजूद बिना किसी को सूचना दिए वे गैरहाजिर हैं। डिप्टी सीएम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को डा. सुरेश को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।

डिप्टी सीएम का कहना है कि अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम कानून सभी श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी पर लागू होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टर व कर्मचारियों की सूची बनायी जा रही है जो लगातार नौकरी के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

कक्षा छह की छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

बलिया। बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा से अश्लील...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...