back to top

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां डॉक्टरों की टीम ने सीने में गहराई तक धंसे चाकू के साथ पहुंचे 57 वर्षीय मरीज की करीब तीन घंटे चली जटिल सर्जरी कर सफलतापूर्वक जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर निवासी मरीज के सीने में धंसा चाकू दिल के बेहद करीब स्थित अहम रक्तवाहिनी ‘सुपीरियर वेना कावा’ (एसवीसी) को भेद चुका था। इस तरह की चोट को चिकित्सा विज्ञान में सबसे घातक माना जाता है, जिसमें अधिकांश मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।

मरीज को जब ट्रॉमा सेंटर लाया गया, उस समय चाकू उसकी दाहिनी छाती में पूरी तरह धंसा हुआ था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉक्टरों ने तुरंत रिससिटेशन शुरू किया और बिना जल्दबाजी किए चाकू को मौके पर निकालने से परहेज किया, क्योंकि ऐसा करने पर भारी रक्तस्राव से जान जाने का खतरा था।

जरा सी चूक बन सकती थी जानलेवा

डॉक्टरों ने मरीज को स्थिर करने के बाद कॉन्ट्रास्ट-एन्हांस्ड सीटी स्कैन कराया। जांच में सामने आया कि चाकू का सिरा ‘सुपीरियर मीडियास्टिनम’ तक पहुंच चुका था और यह सुपीरियर वेना कावा के साथ-साथ एओर्टा, कैरोटिड और सबक्लेवियन धमनियों के बेहद करीब था। इसके बाद टीम ने बेहद सावधानी से सर्जरी की रणनीति बनाई।

ऑपरेशन से पहले प्रमुख रक्तवाहिनियों पर नियंत्रण स्थापित किया गया। जैसे ही चाकू को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया, सुपीरियर वेना कावा से तेज रक्तस्राव शुरू हो गया। हालांकि डॉक्टर पहले से तैयार थे और तुरंत ब्लीडिंग कंट्रोल कर क्षतिग्रस्त हिस्से में टांका लगा दिया। इस दौरान मरीज को 6 यूनिट रक्त और संबंधित उत्पाद दिए गए।

अब पूरी तरह स्वस्थ, तेजी से हो रहा रिकवर

डॉक्टरों के अनुसार, अब मरीज की हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की चोटों में मृत्यु दर 30 से 70 प्रतिशत तक होती है, इसलिए यह मामला बेहद दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण था।

एक महीने में दूसरा बड़ा कारनामा

गौरतलब है कि इसी महीने 4 जुलाई को भी केजीएमयू की टीम ने एक अन्य जटिल मामले में दाहिनी पल्मोनरी वेन में लगी गंभीर चोट का सफल ऑपरेशन किया था। एक ही महीने में छाती की दो प्रमुख रक्तवाहिनियों से जुड़े मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाकर डॉक्टरों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विशेषज्ञ टीम ने संभाली कमान

इस ऑपरेशन का नेतृत्व ट्रॉमा सर्जरी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. वैभव जायसवाल ने किया। पूरी टीम ने प्रो. समीर मिश्रा के मार्गदर्शन में काम किया। टीम में कार्डियोथोरेसिक विशेषज्ञ डॉ. भूपेन्द्र कुमार, डॉ. नरेन्द्र कुमार, डॉ. यदवेन्द्र समेत कई सीनियर और जूनियर डॉक्टर शामिल रहे।डॉ. वैभव जायसवाल ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती चाकू निकालते समय होने वाले जानलेवा रक्तस्राव को तुरंत रोकना था, जिसे सूक्ष्म योजना और सटीक निष्पादन से संभव बनाया गया। इस सफलता में एनेस्थीसिया, आईसीयू, ब्लड बैंक, नर्सिंग और तकनीकी स्टाफ का भी अहम योगदान रहा। KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद और वरिष्ठ संकाय सदस्यों का भी टीम को पूरा सहयोग मिला।

RELATED ARTICLES

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

मानसून से पहले स्वच्छता कार्य नहीं हो पाने के कारण केरल में संक्रामक रोग के मामले बढ़े : मंत्री के. मुरलीधरन

तिरुवनंतपुरम। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि मानसून की तैयारियों के तहत इस साल फरवरी से स्वच्छता कार्य नहीं...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

मानसून से पहले स्वच्छता कार्य नहीं हो पाने के कारण केरल में संक्रामक रोग के मामले बढ़े : मंत्री के. मुरलीधरन

तिरुवनंतपुरम। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि मानसून की तैयारियों के तहत इस साल फरवरी से स्वच्छता कार्य नहीं...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

गुजरात के अहमदाबाद में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बृहस्पतिवार तड़के 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित...