back to top

गणपति मूर्ति विसर्जित करने आए दो भाई रामगंगा में बहे

बिजनौर। बिजनौर जिले में गणपति प्रतिमा विसर्जित करने आए दो भाई रामगंगा नदी के तेज प्रवाह में बह गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बुधवार को बताया कि भूतपुरी के रामगंगा नदी घाट पर मंगलवार शाम श्रद्धालुओं का जत्था गणपति की मूर्ति विसर्जित कर रहा था। इसी जत्थे में शामिल धर्मेन्द्र (36) और विजेन्द्र (34) विसर्जन के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गये। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है।

तेंदुए के हमले में छह साल के बच्चे की मौत

बिजनौर । बिजनौर जिले के मंडावली क्षेत्र में अपने घर के पास एक तेंदुए के हमले में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह घटना मंगलवार रात रामदास वाली गांव में हुई। उन्होंने बताया कि कनिष्क नाम का बच्चा रात करीब आठ बजे पास की एक दुकान पर गया था, तभी खेतों से निकले एक तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। उन्होंने बताया कि कनिष्क को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...