back to top

सुल्तानपुर में जल निगम अभियंता की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में जल निगम के एक अधिशासी अभियंता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक संविदा सहायक अभियंता समेत दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोतवाली नगर के विनोवापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार (40) की शनिवार को उनके कमरे में अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण चंद्र ने बताया कि जल निगम के अधिशासी अभियंता की उन्हीं के विभाग के संविदा सहायक अभियंता अमित कुमार और एक अन्य व्यक्ति प्रदीप ने कथित रूप से हत्या कर दी। इस संबंध में कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की गई थी। चंद्र ने बताया कि कोतवाली नगर प्रभारी को सूचना मिली कि अमित और प्रदीप दूबेपुर मोड़ से बनारस रोड होते हुए बनारस से बिहार भागने की फिराक में हैं जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

उन्होंने बताया कि रविवार तड़के आरोपी वहां आएं और उन्होंने पुलिस टीम को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी गोलीबारी की जिसमें अमित कुमार व प्रदीप दोनों घायल हो गये। उन्होंने बताया कि दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चंद्र ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अधिशासी अभियंता से किसी विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के मूल निवासी हैं।

RELATED ARTICLES

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...