back to top

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने श्रद्धालुओं की कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं की कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी और तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात कूरेभार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 116.7 किलोमीटर दूर कूरेभार टोल से हलियापुर टोल की तरफ जा रही स्कार्पियो को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि यूपीडा की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) कूरेभार ले जाया गया। डॉक्टरों ने सत्येंद्र नाथ पांडेय (57), उनकी पत्नी शशि बाला (53) और रीता देवी (50) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में तीन अन्य घायल हो गये।

बिहार के मोतिहारी जिले के हरसिद्धि निवासी अशोक कुमार चौबे स्कॉर्पियो चला रहे थे। घायल तीनों यात्रियों रितेश कुमार पांडेय सोनवर्षा थाना हरसिद्धि जिला मोतिहारी, अशोक चौबे और उनकी पत्नी किरन देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शारदेंदु दुबे ने बताया कि मृतकों के शवों को शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...