उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना या गया। ध्वजारोहण के उपरांत तिरंगे को सलामी दी गई और देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नन्हे-मुन्ने कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने अपने मनमोहक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में जहां उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास दिखाई दिया, वहीं उनके स्वरों में देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावनाएं भी स्पष्ट रूप से झलकी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी ने कहा कि एकता, अखंडता एवं एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहने की सभी को शपथ दिलाई। वहीं विद्यालय की प्रिसिंपल अलका निगम ने आजादी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को देश हित में अपनी सहभागिता निभाकर अच्छा नागरिक बनकर देश का नाम रोशन करने एवं बुराई से दूर रहने की शपथ दिलायी। वहीं उप प्रधानाचार्य रूपम पाल ने आजादी एवं उसके महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम के सराहनीय योगदान में सहयोगी रहे शिक्षकों को धन्यवाद अर्पित किया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल की मुख्य प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी, प्रधानाचार्य अलका निगम, उप प्रधानाचार्य रूपम पाल, शालिनी दुबे, आशीष कुमार, अर्चना तिवारी, क्षमा तिवारी, शैलेन्द्र वर्मा, विनीता श्रीवास्तव, दीपाली पांडे, वैष्णवी शुक्ला, इशिता सक्सेना, प्राची गुप्ता, वेदिका गुप्ता, रूबीना, प्रिया वाजपेई, सौरभ जायसवाल, सौम्या मिश्रा व अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।





