back to top

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा नजर आ रहा है। वहीं, यह सजावट आकर्षण का केंद्र बन गई है। लखनऊ विधानभवन और लोकभवन रंग-बिरंगी लाइट्स से जगमग नजर आ रहा हैं। जबकि लोग भी खूबसूरती देखने के लिए पहुंच रहे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क में लगे फाउंटेन में वाटर स्क्रीन शो दिखाया जाएगा। इस शो के सहारे भारतीय संस्कृति को दशार्या जाएगा। यही नहीं, लखनऊ शहर की खूबसूरती देखने के लिए लोग रात को अपने घरों से निकल रहे हैं। इस दौरान वह खूबसूरती को अपने कैमरे में भी कैद कर रहे हैं।

तिरंगे के रंग में रंगी शहर की इमारतें व शहर के प्रमुख चौराहे
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ का हर प्रमुख चौराहा व सरकारी इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठे। तिरंगे कपड़े से सजी लखनऊ के विधान भवन की इमारत शाम-ए-अवध की सुंदरता में चार चांद लगाती नजर आ रही है। शाम ढलते ही जगह-जगह पर ‘ये देश है वीर जवानों का, जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती हैं बसेरा’ जैसे कई देशभक्ति के गीत सुनने को मिल रहे हैं। विधान भवन जो तिरंगामय है। डायनैमिक फसाड लाइटिंग से रोशन विधान भवन की खूूूूूूूबसूरती देखते ही बन रही है। लोगों की भीड़ यहां सेल्फी लेने को पहुंच रही है। मीराबाई मार्ग स्थित वीआइपी गेस्ट हाउस भी तिरंगा रोशनी में नहाए हुए है। जगह-जगह पर तिरंगा लहरा रहा है।कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य भवन भी तिरंगा रंग में जगमग-जगमग हो रहा है। तिरंगे के रंग में सजी पूर्वोत्तर रेलवे की इमारत। हजरतगंज स्थित सिंकदरबाग पैलेस की खूूूूूूूबसूरती देखने लायक है। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुछ इस तरह से तिरंगा रंग में नहाया हुआ हैै नगर निगम कार्यालय। चारबाग रेलवे स्टेशन कुछ इस तरह से तिरंगा रंग में सजाया गया है कि थके हारे आ रहे यात्री भी इसकी खूबसूरती को देखकर एकदम फ्रेश हो जा रहे हैं। यात्री की रहे कि एक सेल्फी तो बनती है। लखनऊ के मेट्रो स्टेशन भी आजादी की खुशियां मना रहे हैं। अमौसी मेट्रो स्टेशन पर सजावट तो की ही गई है। वहीं देश भक्ति के गीत लगा आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्यालय को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कुछ इस तरह रोशनी से सजाया गया। 15 अगस्त के मौके पर हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से सभी इमारतों को तिरंगा रंग में सजाया गया है। बड़ा इमामबाड़ा तिरंगा रंग में नहाए हुए कुछ ऐसा लग रहा है। लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी आजादी का जश्न मना रहा है।

चौराहों पर गाड़ियां रुकते ही झंडे बेचने को दौड़ते दिखे लोग
चौराहों पर जैसे ही लाल बत्ती होने पर गाड़ियां रुकती थीं, अलग-अलग साइज और गाड़ियों के लिए विशेष तरह के झंडे बिकते नजर आए। हाथों में झंडे लिए बच्चे और महिलाएं यातायात से जूझते हुए उनकी बिक्री को आतुर दिखीं। अधिकतर लोगों ने भी उन्हें निराश नहीं किया। झंडे गाड़ियों में फिट कर आगे बढ़ते दिखे।

तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन टीशर्ट की खूब हुई खरीदारी
ल्ल स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट और गुब्बारे से सज गई हैं। स्कूलों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बच्चे रिहर्सल करने लगे हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सरकारी, गैर सरकारी, संस्थान, विद्यालय, संगठन विविध कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हैं। हर घर झंडा अभियान के तहत विभागों को तिरंगा झंड़ा खरीदने और वितरित करने का लक्ष्य सौंप दिया गया है। बाजारों में भी स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सामानों की दुकानें सज गई हैं। आयोजन के लिए दुकानों पर खरीदार भी पहुंचने लगे हैं।शहर की दुकानों पर कई आकर के सूती और पॉलिस्टर के झंडे 50 से 250 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं बिल्ला, टोपी, हैंड रिबन आदि की मांग शुरू हो गई है। स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सामानों की दुकान सजाए रिंकू गुप्ता के मुताबिक अभी छिटपुट ग्राहक ही आ रहे हैं। लेकिन उम्मीद है जैसे जैसे राष्ट्रीय पर्व करीब आएगा बिक्री तेज होगी। इस साल भी ऐसा लग रहा है कि लोगों में देशभक्ति का प्यार उसी जोश के साथ देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ का एक बाजार राष्ट्रीय तिरंगे और तमाम चीजों से सज गया है। इस बाजार में तिरंगे, स्टैंड, टी-शर्ट, पगड़ी जैसे सामान मिल रहे हैं जो 15 अगस्त से जुड़े हुए हैं।

लहराता तिरंगा और गूंजते जोशीले गीतों ने समां बांधा
आजादी की वर्षगांठ पर शहर के बाजारों में गुरुवार को जबरदस्त रौनक दिखी। हर प्रमुख बाजार और प्रतिष्ठान में तिरंगा की रोशनी में नहाए दिखे। लहराता तिरंगा और गूंजते जोशीले गीतों ने समां बांध दी। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा…, कर चले हम फिदा जानों तन साथियों…, मेरा रंग दे बसंती चोला रंग दे… समेत आजादी के जोश पैदा करने वाले गीतों से होती गर्व की अनुभूति चहुंओर नजर आई। चौराहों पर बिकते झंडे, झंडियां, टोपियां स्वतंत्रता का सुखद अहसास कराती नजर आईं। स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए नवाबों का शहर पूरी तरह तैयार नजर आया। शहर की गली हो या मुहल्ला। प्रमुख बाजार हों या फिर स्कूल और सरकारी प्रतिष्ठान, सभी तिरंगे की रोशनी से नहाए दिखे। लोकतंत्र के इस पर्व का जश्न मनाने के लिए शनिवार को सुबह से ही शहर की ऐतिहासिक, सरकारी इमारतों पर तिरंगे झंडे और रंगीन तिरंगी झालरें भवनों को रोशन कर रही थीं। विधानभवन, सचिवालय, बापू भवन, योजना भवन, डीआरएम कार्यालय, रोडवेज, परिवहन मुख्यालय, शहीद स्मारक के अलावा अमीनाबाद, यहियागंज, चौक, हजरतगंज, आलमबाग, चारबाग, नादानमहल रोड, भूतनाथ बाजार, इंदिरानगर, गोमतीनगर, अलीगंज समेत सभी बाजारों में बुधवार को रौनक दिखी। धार्मिक इमारत से लेकर निजी इमारतें तिरंगी रोशनी से नहा उठीं। शहर का बाजार भी पूरी तरह आजादी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। दुकानों में हर साइज के तिरंगे बिकते दिखे। शॉपिंग मॉल में भी लोग खरीदारी करते नजर आए। बाजारों में खरीदारों के लिए विशेष आॅफर पैकेज दिए गए।

स्वतंत्रता दिवस पर नवाबों की नगरी में पतंग उड़ाने का चलन पुराना
स्वतंत्रता दिवस पर नवाबों की नगरी में पतंग उड़ाने का चलन पुराना है। ऐसे में आजादी के जश्न को देखते हुए तिरंगी पतंगें बाजारों में उतारी गई हैं। आजादी के जश्न के बीच मिठाईयों पर भी तिरंगा रंग चढ़ गया है। राजधानी की कई मिठाई दुकानों ने तिरंगी मिठाई तैयार करवाई है। सदर बाजार स्थित अग्रवाल मिष्ठान के कमलेश कुमार ने बताया कि इस खास त्योहार पर हमने पेड़ा, बर्फी और कालाजाम पर तिरंगे को कोट किया है। तीन सौ रुपये से पांच सौ रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत की ये मिठाईयां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। अग्रवाल ने कहा कि मिठाईयों के साथ डिब्बों को भी तिरंगे रंग में तैयार कराया गया है। इसके अलावा डिब्बों की पैकिंग में भी तिरंगी सजावट का इस्तेमाल किया जा रहा है। राजधानी के हजरतगंज, आलमबाग, अमीनाबाद जैसे प्रमुख बाजारों में तिरंगे वस्त्रों की धूम है, जो आजादी के रंग में रंगने का खूबसूरत अहसास करा रहे हैं। आलमबाग के कपड़ा व्यवसायी सुधीर जायसवाल कहते हैं कि आजादी का जश्न मनाने के लिए विशेष तिरंगा कलेक्शन लोगों को खासकर युवाओं को खूब भा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी का जश्न मनाने के लिए युवा बड़े जोश के साथ सफेद कुर्ता, हरी जींस और उस पर केसरिया दुपट्टा (गमछा) के अलावा तिरंगे बॉर्डर की कमीजें खरीद रहे हैं। दुकानों में महिलाओं के लिए तिरंगी साड़ियां बिक रही हैं।

RELATED ARTICLES

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...

भारतीय संस्कृति को युवाओं से जोड़ना बहुत जरूरी : डॉ. किरण सेठ

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में भारतीय कला एवं संस्कृति पर विशेष व्याख्यान सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आज ह्लभारतीय...