झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सव
लखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा सुहाग तेरा, जैसे भजनों की बीच जब 301 महिलाओं की भव्य मंगल कलश यात्रा निकली तो हर कोई भक्ति के रंग में रंग गया। मौका था श्री दादी परिवार लखनऊ का दो दिवसीय झूला उत्सव के पहले दिन गुरुवार को कलश यात्रा का। श्री दादी परिवार के महामंत्री सुनील तुलस्यान की अगुआई में गाजे बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बाबूगंज से शुरू हुई। जिधर शोभा यात्रा निकली उधर दादी जी की जय जयकार गूंजी, यात्रा में दादी जी का सुन्दर रथ आकर्षण का केन्द्र बना रहा। लोग दादी के दर्शन और आरती करने के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंगल कलश उठाने वाली महिलाओं में श्रीमती द्रौपदी तुलस्यान, जमुना तुलस्यान, बिंदू बोरा, अंजू गुप्ता, पूनम अग्रवाल, रूचि तुलस्यान, चित्रा तुलस्यान, खुशबू तुलस्यान, स्नेहा अग्रवाल, रोली जैन, रेनू अग्रवाल आदि शामिल हुई। इसके अलावा श्री दादी परिवार के संरक्षक विधायक डा. नीरज बोरा, भारत भूषण गुप्ता,, संजीव अग्रवाल, पुष्पा डालमिया, गिरजा शंकर अग्रवाल, पदम बंसल, संजय बंसल, आशीष अग्रवाल व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल व सदस्य आशुतोष तुलस्यान, मनीष तुलस्यान, नरेश बंसल, राजेश चंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अमन जैन, गौरव अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, समेत सैकडों भक्त यात्रा में चल रहे थे। यात्रा में पवन मिश्रा ने भजन सुनाकर दादी को खूब रिझाया। ‘नाचो गाओ खुशी मनाओं झूमो रे सब आज दादी आई है’ के भजनों पर लोग खूब झूमे। यात्रा बाबूगंज से रामकृष्ण मठ होते हुये आठ नम्बर चौराहा स्थित होटल रेगनेंट पर समाप्त हुई।
झूला उत्सव आज
श्री दादी परिवार के महामंत्री सुनील तुलस्यान ने बताया कि 15 अगस्त को निरालानगर स्थित होटल रेगनेंट में प्रात: 10 बजे श्री नारायणी चरित्र मानस महामंगल पाठ जयपुर के सोनम-रवीश सोनी द्वारा शुरू होगा। सायं काल 7 बजे से हैदराबाद से पधारी प्रियंका गुप्ता द्वारा की भजनों वर्षा होगी।





