बाबा को 56 भोग एवं फल, मेवा का भोग लगाया जाएगा
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव पर कानपुर से कृष्ण कुमार तुलस्यान द्वारा ज्योत पाठ वचन किया जाएगा जिसमें चार सौ से अधिक श्रीश्याम भक्त सामूहिक रूप से सम्मिलित होकर पाठ करेंगे। श्री श्याम परिवार महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सुबह श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ से आरंभ होकर सायकल तक चलेगा। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पर मंदिर के अंदर का दरबार शीशे से बनाया जा रहा हैं जिसमें श्री श्याम बाबा के आलौकित दर्शन होगे। श्री श्याम बाबा भक्त बड़ी भक्ति भाव से बाबा को 56 भोग एवं फल, मेवा का भोग लगाया जाएगा। शाम को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।





