back to top

सावन का तीसरा सोमवार आज, विशेष श्रृंगार संग होगा बाबा का जलाभिषेक

 

लखनऊ। सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में तैयारी पूरी हो गई हैं। देर रात से ही मंदिर रोशनी से जगमगा उठे। श्रद्धालुओं की कतार भी रात से लग गई। राजेन्द्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में रात 12 बजे कपाट खुल जाएंगे। इस मौके पर राजधानी में कहीं भस्म आरती तो कहीं जलाभिषेक किया जायेगा। वहीं महाकाल मंदिर में उज्जैन स्थित महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती होगी। आरती के बाद भक्त जल व दुग्धाभिषेक कर सकेंगे।
चौक स्थित कोतवालेश्वर मंदिर में रोज की तरह जलाभिषेक से पूजन की शुरूआत होगी। बाबा का फल फूल और मेवे से श्रृंगार होगा। सुबह और शाम भोलेनाथ की भव्य आरती होगी। उधर, सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग के कपाट सुबह पांच बजे खुल जाएंगे। भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार होगा। भक्त भोलेनाथ, मां पार्वती और गणेश जी के एक साथ दर्शन कर सकेंगे।
डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में देर रात से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। 51 लीटर दुग्ध से भोलेनाथ का अभिषेक होगा। भोर में चार बजे भोलेनाथ की आरती के साथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। भोलेनाथ नग जणित पगड़ी पहन कर दर्शन देंगे। भक्त, जल, दुग्ध, बेलपत्र, धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ का पूजन करेंगे।

मनकामेश्वर मंदिर, डालीगंज

मनकामेश्वर मंदिर में सुबह 5 बजे भक्तों के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे और पूरे सावन भर यही समय रखा जाएगा। सुबह 50 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक भक्त शिव शंकर का रुद्राभिषेक कर सकेंगे। सोमवार को ज्यादा भीड़ होने की वजह से इस दिन मंदिर में खास व्यवस्था होगी। महिला और पुरुषों के लिए अलग लाइन होगी। महिला और पुरुष अलग-अलग कोने से भोलेनाथ को जल अर्पित कर सकेंगे, इसके बाद एक घंटे के लिए 8 बजे रात में मंदिर को बंद किया जाएगा। इसमें आरती की जाएगी, इसके बाद 9 से दोबारा भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे, जो कि रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।

श्री महाकाल मंदिर, राजेंद्र नगर

श्री महाकाल मंदिर राजेंद्र नगर में सुबह 4 बजे कपाट खुल जाएगा, जिसमें पुजारी पूजा करेंगे। अखंड ज्योत जलाई जाएगी, जो पूरे सावन माह भर जलेगी। यहां पर 24 घंटे भक्तों के कपाट खुले रहेंगे। सुबह 6:30 बजे से लेकर करीब 12 बजे तक भक्त रुद्राभिषेक कर सकेंगे, फिर 1 बजे से लेकर करीब 3 बजे तक उन भक्तों को समय दिया जाएगा जिन्होंने एडवांस बुकिंग की है। शाम 4 बजे बाबा का श्रृंगार होगा और शाम 5:30 भक्तों के लिए दोबारा कपाट खोल दिए जाएंगे, इसके बाद रात 8 बजे आरती होगी। इसके बाद मंदिर भक्तों के लिए रात 12 बजे तक खुला रहेगा। सुबह के 5 बजे महाआरती होगी। भस्म आरती रोज प्रात: 4 बजे होगी, जो पूरे सावन महीने भर चलती रहेगी, साथ ही महादेव को छप्पन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया जाएगा।

यहां भी होंगे आयोजन:

चैपटिया स्थित प्राचीन बड़ा शिवाला में सावन के तीसरे सोमवार पर भी भोलेनाथ का फूलों से शृंगार होगा। तथा आचार्यो द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा। नादान महल रोड पर स्थित सिद्धनाथ मन्दिर सजावट व भोलेनाथ का श्रंगार देखने वाला होता है। प्राचीनकाल से चला आ रहा यहां का रुद्राभिषेक प्रसिद्ध है। प्रत्येक सोमवार को करीब 50 लीटर दुध से भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मन्दिर में कई कुंटल फूलों से भोलेनाथ का शृंगार और रुद्राभिषेक होगा। आगामीढ़ ढ्योढ़ी सुभाष मार्ग स्थित महामंगलेश्वर महादेव मन्दिर सावन के तीसरे सोमवार को गेंदा, गुलाब, चांदनी आदि फलों से मन्दिर को सजाया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

सावन संकष्टी चतुर्थी आज, बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन का महीना और संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश और शिवजी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...