back to top

बढ़ते साइबर अपराध से बचाव के दिये गए गुर

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद प्रेक्षागृह में साइबर काइम को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने साइबर अपराध से बचाव के गुर दिए गए।इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि साइबर क्राइम के स्पेशल डीजी सुभाष चन्द्र रहे।

वहीं विशिष्ट अतिथि साइबर क्राइम के एडीजी एवं अतिथि वक्ताओं ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम में गृह मंत्रालय भारत सरकार से आई-4 सी के नोडल अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने साइबर अपराध की विवेचना में साक्ष्य संकलन व डाटा विश्लेषण तथा तकनीकी साक्ष्य को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर साइबर अपराधियों को सजा दिलाने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।इस मौके पर साइबर क्राइम के एसपी प्रो ० त्रिवेणी सिंह ने जाब फॉड से संबंधित केसो में किप्टो करेंसी का प्रयोग होने पर विवेचना से संबंधित पहलुओं पर केस स्टडी के माध्यम से जानकारी दी।

इस कार्यशाला में अर्जुन विजय सीओ ने किप्टो करेंसी के एक्सचेंज को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किये।इसके अलावा सीओ हरीश बी. व सुमित पटेल क्रिप्टों करेंसी विशेषज्ञ व रचित अग्रवाल ने डाटा साइंस व किप्टो माइनिंग और क्रिप्टों वर्चुअल व फिजीकल वेलेट तथा ब्लाक चेन विशलेषण व टूल्स तथा क्रिप्टों से संबंधित विवेचनाओं के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।इस कार्यशाला का संचालन एमपी सिंह अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम ने किया।इस मौके पर प्रदेश के करीब दो सौ से अधिक साइबर नोडल अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक तथा निरीक्षक एवं परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों के निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों ने भाग लिया

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...