back to top

जिन लोगों को जनता का पैसा लूटने से रोका वो महागठबंधन बना रहे हैं: मोदी

सिलवासा। कोलकाता में विपक्षी दलों के एक मंच पर आकर सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दलों के प्रस्तावित महागठबंधन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यह उन लोगों का मेल है जिन्हें उन्होंने भारत को लूटने से रोका है। उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन उनके खिलाफ नहीं बल्कि देश के लोगों के खिलाफ है।

भाजपा का सिर्फ एक विधायक है

उन्होंने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की विपक्षी रैली को निशाने पर लिया। ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि बंगाल में, भाजपा का सिर्फ एक विधायक है लेकिन वे हमसे इतना डरे हुए हैं कि वे कह रहे हैं बचाओ । केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, यह महागठबंधन नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं बल्कि भारत के लोगों के खिलाफ है। मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी कार्वाई ने कुछ लोगों को नाराज किया क्योंकि मैंने उन्हें सार्वजनिक धन लूटने के रोक दिया। उन्होंने ही महागठबंधन बनाया है।

ये नेता डर से साथ आए हैं

उन्होंने कहा कि ये नेता डर से साथ आए हैं। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में भाजपा को यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दिए जाने की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल शासित राज्य में राजनीतिक दलों को अपने कार्यक्रमों की इजाजत भी नहीं है। भाजपा का विरोध कर रहे दलों का मखौल उड़ाते हुए उन्होंने कहा, चुनावों के दौरान वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई और वे लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं। जो लोग लोकतंत्र का दम घोंटने में शामिल थे जब वे उसे बचाने की बात करें तो लोग कहेंगे वाह क्या बात है।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...