back to top

इस बार सपा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कर रही मजबूत

शैलेन्द्र श्रीवास्तव लखनऊ। समाजवादी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर काफी सजग दिख रही है। पिछले 2022 के विधानसभा चुनाव से सबक लेकर अबकी बार पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने का संदेश दिया है और इसके लिए जिलेवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही खुद अखिलेश यादव भी प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर उन्हें बूथ को मजबूत करने का मंत्र दे रहे है।

2022 के बीते विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने बूथ स्तर पर हेराफेरी, मतदाताओं के नाम काटने समेत कई आरोप लगाये थे और यहां तक की मतपेटियों में भी हेराफेरी के आरोप लगाये थे लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में सपा अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दे रहे है। मऊ के घोसी में हुए उपचुनाव की जीत से उत्साहित सपा अब अपने कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने में लग गये है।

इसके लिए समाजवादी लोक जागरण अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर दिया जा रहा है। समाजवादी प्रशिक्षण शिविर में लोकतंत्र का भविष्य, वोटर लिस्ट प्रबंधन, समाजवाद और लोकतंत्र, जातीय जनगणना है जरूरी, भाषा एवं शिष्टाचार, सोशल मीडिया, राजनीति में युवाओं की भागीदारी, सामाजिक न्याय, वर्तमान सरकार में पिछड़ों की स्थिति तथा चुनाव प्रबंधन पर चर्चा हो रही है और इन्हें मुद्दों पर धार दी जा रही है।

भाजपा की तर्ज पर अब सपा भी अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर इतना मजबूत करना चाहती है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनके प्रत्याशियों की जीत शत-प्रतिशत हो। इस प्रशिक्षण शिविर में सपा के करीब सभी वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी स्थिति मजबूत हो सकें।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...