लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक ‘हाय हैण्डसम’ का सफल मंचन किया गया। जयवर्धन द्वारा लिखित और सरिता यादव द्वारा निर्देशित इस नाटक ने हास्य के माध्यम से विवाह तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के महत्व को दशार्या। नाटक की कहानी दो प्रमुख परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक सीधा-सादा युवक स्वामी और उसकी फैशन व मॉडलिंग की शौकीन पत्नी मंदा शामिल हैं। मंदा मां बनने से बचती है, क्योंकि उसे अपना फिगर खराब होने का डर है। मंदा का घरेलू जिम्मेदारियों से बचना और उनके बीच बढ़ती दूरियां कहानी का मुख्य आधार बनती हैं। दूसरी ओर, कहानी में विदुर फौजी कर्नल कपूर और उनकी विधवा समधिन सीता देवी हैं। कर्नल कपूर एक अनुशासित सैनिक हैं, लेकिन सीता देवी के सामने उनके भीतर का प्रेम जाग उठता है। दोनों की यह इच्छा है कि उनके आंगन में बच्चों की किलकारियां गूंजें और परिवार में खुशियां लौट आएं। नौकर कमाल का किरदार नाटक में हास्य का प्रमुख स्रोत है। वह अपने चुटीले संवादों और मजेदार सलाहों से घर के तनावपूर्ण माहौल को हल्का बनाए रखता है। कमाल कभी स्वामी को पत्नी का दिल जीतने के तरीके बताता है, तो कभी साधु बनकर मंदा को सबक सिखाने की सलाह देता है। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब अकेलेपन से जूझ रहे कर्नल कपूर और सीता देवी एक-दूसरे का साथ चुनने का फैसला करते हैं। उनकी शादी का निर्णय स्वामी और मंदा को भी अपनी जिम्मेदारियों के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। अंतत:, दोनों अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और परिवार को प्राथमिकता देने का संकल्प लेते हैं। नाटक में मुख्य भूमिका धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पर्व खुराना, आरोही गुप्ता, सरिता यादव, आकाश, केशव अग्रवाल आदि ने निभायी।
‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द
By Anil Dwivedi
0
5
RELATED ARTICLES
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार
पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा
लखनऊ। भाई-बहन...
11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट
लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...
700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज
लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग
लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...
स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज
लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...
वरलक्ष्मी व्रत आज, विधि-विधान से होगी मां लक्ष्मी की पूजा
लखनऊ। हर साल सावन महीने के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत मनाया जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप को समर्पित है।...