लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए। इस अवसर पर अपने प्रवचन में उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी महाराज ने कहा कि आज की पीढ़ी अपने दुख से उतनी दुखी नहीं है, जितनी दूसरों के सुख से दुखी है। व्यक्ति सोचता है कि पड़ोस वाला इतना सुखी क्यों है। दूसरों के सुख को देखकर वह इतना परेशान हो जाता है कि अपना दुख ही भूल जाता है। उपाध्याय श्री ने कहा, हर वक्त व्यस्त रहोगे, तभी मस्त रहोगे। उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं। व्यक्ति को बुरे समय में धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि बुरे वक्त का भी बुरा वक्त आता है, इसलिए बुरा वक्त भी कट जाता है। सुख-दुख जीवन का हिस्सा हैं और मनुष्य को हर परिस्थिति में सकारात्मक रहकर आगे बढ़ना चाहिए। रक्षाबंधन पर्व के जैन धर्म में महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपाध्याय श्री ने बताया कि जैन परंपरा में रक्षाबंधन का संबंध विष्णुकुमार मुनिराज द्वारा 700 मुनियों की रक्षा किए जाने की घटना से जुड़ा माना जाता है। कथा के अनुसार राजा बलि के मंत्री ने 700 मुनियों पर संकट खड़ा कर दिया था। उस समय विष्णुकुमार मुनिराज ने अपने तप और शक्ति के प्रभाव से मुनियों की रक्षा की। मुनियों की रक्षा की इसी घटना की स्मृति में रक्षाबंधन पर्व मनाने की परंपरा मानी जाती है। यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि साधु-संतों, धर्म, अहिंसा और मानवता की रक्षा का संदेश भी देता है। इस अवसर पर आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन एवं वासुपूज्य भगवान के पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। लगभग 70 परिवारों ने मिलकर मुनिराज के लिए आहार की व्यवस्था की। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता की।
700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज
By Anil Dwivedi
0
8
RELATED ARTICLES
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार
पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा
लखनऊ। भाई-बहन...
11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट
लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...
‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द
लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग
लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...
स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज
लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...
वरलक्ष्मी व्रत आज, विधि-विधान से होगी मां लक्ष्मी की पूजा
लखनऊ। हर साल सावन महीने के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत मनाया जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप को समर्पित है।...