लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा बंधन पर भद्रा नहीं रहेगी, इसलिए आप पूरे दिन भाई को राखी बांध सकते हैं। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग रहेगा, जो खास माना जाता है। इसके साथ चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में संचरण करेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं में इसके हिसाब से कई राशियों पर असर होगा। इन ककहा जा रहा है कि रक्षा बंधन और ग्रहण के अलावा ये संयोग 70 साल बाद बन रहे हैं। ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा,इसलिए इस ग्रहण सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। इस ग्रहण को लेकर कोई नियम और धार्मिक चीजें नहीं होंगी। आमतौर पर देखा जाए तो चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लगता है। इस दौरान सभी मंदिरों को बंद कर दिया जाता है और ग्रहण के समय में पूजा की मनाही होती है। धार्मिक ग्रंथ पढ़ सकते हैं। आंशिक चंद्रग्रहण 28 अगस्त को लग रहा है। लेकिन अमेरिका के कई भागों में दिखाई देगा। 27 अगस्त को रात को न्यूयॉर्क, यूएस, में लोग इसे 27 अगस्त की रात को 9.23 के इसका पहला फेज शुरू होगा, इसके बाद 10.33 पर मैक्सिमम होगा और 28 अगस्त की रात 1.55 मिनट परयह खत्म होगा।
आंशिक चंद्रग्रहण कहां दिखाई देगा?
आपको बता दें कि ये ग्रहण नोर्थ, साउथ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका में दिखाई देगा। अमेरिका में कई जगहों पर इसे देखने के मौके मिलेंगे। अगर आप इसे देखने की की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए लोकल का टाइम चेककर लें।
इस चंद्रग्रहण को ब्लड मून क्यों कहा जा रहा है?
इस मून को ब्लड मून इसलिए कहा जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा लाल और आॅरेंज टिंट दिखेगा। अगस्त 28 का यह ग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण का सूतक भले ही ना हो, इस ग्रहण का असर भी राशियों पर होगा। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में और सूर्य कन्या राशि में होंगे। इसका हर राशि पर असर होगा, इसलिए इससे जुड़े दान करने चाहिए। इससे राशि के कई ग्रह शांत होते हैं और सभी को लाभ मिलता है। आइए जानें ग्रहण और रक्षा बंधन के दिन दान के उपायों को कर लेंगे तो आपको लाभ होगा।





