back to top

ये नये भारत का, नया उत्तर प्रदेश बनाने का जनादेश: योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मिला जनादेश नए भारत का, नया उत्तर प्रदेश बनाने का जनादेश है। यह जनादेश उन राजनीतिक दलों को करारा जवाब है जिन्होंने समाज कल्याण के नाम पर गरीबों को ठगा और जाति की राजनीति की।

योगी ने कहा कि सपा बसपा का अवसरवादी गठबंधन जाति की राजनीति पर निर्भर था लेकिन हमने जाति, सम्प्रदाय या धर्म से ऊपर उठकर नागरिकों के विकास की बात की।

उन्होंने बातचीत में कहा कि यही वजह है कि जनता ने भाजपा को वोट किया। योगी ने प्रचंड जनादेश का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिला व्यापक जनादेश नये भारत का, नया उत्तर प्रदेश बनाने के लिए है।

यह जनादेश जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। यह सपा के गुंडों पर विजय है जो हमारी माताओं, बहनों का उत्पीड़न करते थे, जो व्यापारियों और उद्योगपतियों से गुंडा टैक्स वसूलते थे।

उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी। अपराधियों, भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं की मिलीभगत से राज्य में अपराध धंधा बन गया था लेकिन मौजूदा सरकार ने अपराध के प्रति   कतई बर्दाश्त नहीं   :जÞीरो टॉलरेंस: की नीति अपनाई है।

पिछले दो साल में उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि अपराधियों पर कड़ी कार्वाई की गई, भले ही वे किसी जाति, धर्म या राजनीतिक पृष्टभूमि के हों।

योगी के सहायकों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के शासनकाल में 3539 मुठभेड़ हुर्इं, 8135 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस की आत्मरक्षा की कार्वाई में 75 अपराधी मारे गए। सर्वाधिक वांछित 2764 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 13,886 ने आत्मसमर्पण किया। योगी ने कहा कि राज्य में पिछले दो साल में एक भी दंगा नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...

गुल्लक 5 के पहले दो एपिसोड ओटीटी पर रिलीज

इस शो के अबतक चार पूरे सीजन हो चुके हैंलखनऊ। साल 2019 में शुरू हुआ गुल्लक आज भारत के मोस्ट पॉपुलर और सबसे पसंद...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...