back to top

महिला ने पाक उच्चायोग के कर्मचारी पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया

नई दिल्ली। एक महिला को बाजार में कथित तौर पर गलत तरीके से छूने के आरोप में पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी को थाने लाया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार महिला और पाक उच्चायोग के कर्मचारी को रविवार को सरोजिनी नगर थाने लाया गया। महिला के मुताबिक, कर्मचारी ने उसे बाजार में गलत तरीके से छुआ था। हालांकि कर्मचारी ने महिला के आरोपों को खारिज किया है। कर्मचारी का कहना है कि बाजार में भारी भीड़ होने की वजह से गलती से उसका हाथ महिला को छू गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कर्मचारी ने महिला से माफी मांग ली जिसके बाद मामला सुलझ गया है। पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लिए जाने की खबरों को खारिज किया है। इस बीच इस्लामाबाद में, पाकिस्तानी मीडिया ने विदेशी कार्यालय के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से दावा किया कि भारतीय अधिकारियों ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया था और पाकिस्तान द्वारा यह मामला उठाए जाने के बाद उसे रिहा किया गया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जब यह मामला भारत के साथ उठाया गया तो रिहा करने से पहले कर्मचारी को एक कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया । समाचारपत्र डॉन ने अधिकारी के हवाले से कहा कि पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों पर वियना संधि के उल्लंघन का कड़ा विरोध किया और उसे जवाब देने का अधिकार है।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...