back to top

खुद हादसे का शिकार ट्रैवल्स संचालक ले गया था सिलेंडर ?

लखनऊ। र्धामिक यात्रा के लिए कोच बुक करने वाले सीतापुर के टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक हरीश भसीन सिलिंडर व खाने का सामान भी ले जाते थे। मदुरै में तीर्थ यात्रियों की बोगी में आग लगने से नौ लोगों की मृत्यु की हो गई थी। इसके लिए काफी हद तक टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक हरीश भसीन के साथ-साथ रेलवे प्रशासन, आरपीएफ एवं टेकिट चेकिंग स्टाप की लापरवाही भी जिम्मेदार है जो 17 अगस्त को लखनऊ जंक्शन से चैन्नई को जाने वाली ट्रेन में प्राइवेट भसीन टूर एंड ट्रैवल्स द्वारा बुक किये गये कोच जो इस ट्रेन में लगाकर भेजा गया था उसकी जांच तक कराने की जिम्मेदारी नहीं समझी। जिसकी कीमत नौ लोगों को जान देकर गंवानी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार धार्मिक यात्रा कराने वाले सीतापुर के भसीन टूर एंड ट्रैवल्स द्वारा तीर्थ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए चाय आदि बनाने को ट्रैवेल्स संचालक हरीश भसीन स्वयं एलपीजी सिलेंडर आदि लेकर जाते थे। इस वर्ष भी वह 17 अगस्त को वह रामेश्वरम यात्रा के लिए यात्रियों को लेकर गए थे। कोच में ही सारी व्यवस्था थी। सिलेंडर पर सुबह काफी बनवाने के दौरान हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार भसीन टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक हरीश भसीन जो स्वंय इस हादसे का शिकार हो गये वे अपने साथ ट्रैवल के कर्मचारी अंकुल कश्यप, दीपक कश्यप एवं शुभम कश्यप को वह चाय, नाश्ता व भोजन बनाने के लिए ले गए थे। छोटे सिलिंडर से हादसे की बात सामनेआयी है।

लीकेज से फैली आग

हादसे में घायल लखनऊ के आलमबाग चंदर नगर के व्यवसायी संजय बक्शी ने बताया कि कोच यार्ड में खड़ा किया गया था। इस बीच कोई गैस के छोटे सिलेंडर में चाय बना रहा था। सिलेंडर लीकेज था इसका उसने ध्यान नहीं दिया। माचिस जलाते ही एकाएक आग का गोला निकला और सीट पर पड़ी चादर चपेट में आकर जलने लगी थी। देखते-देखते आग बढ़ गई। आग बढ़ती देख वे पत्नी रेनू के साथ भागे। पूरे कोच में चीख-पुकार शुरू हो गयी थी। कोच में धुआं भरने लगा। लोग गिरत-पड़ते दरवाजे के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था और खुल नहीं रहा था।
संजय बक्शी ने बताया कि पूरे कोच में धुआं भर रहा था। लोग खांस रहे थे। कोई मुंह में दुपट्टा तो कोई रुमाल बांध रहा था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस बीच पास पड़े एक लोहे की राड पर नजर पड़ी। लोहे के राड से ताबड़तोड़ प्रहार कर दरवाजे का लाक तोड़ा गया। कुछ लोग निकलने के दौरान गेट से बाहर गिर कर चोटिल हो गए। किसी तरह निकलकर जान बचाई।

सूत्रों के अनुसार मदुरै हादसे में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। निजी पार्टी कोच में गैस सिलेंडर होने की जानकारी के बावजूद रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की और इतना बड़ा हादसा हो गया। मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा हो रही है। घटना में जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

भसीन ट्रैवेल एजेंट का दोष

इसी एजेंट ने टूरिस्ट कोच की बुकिंग आईआरसीटीसी से की। बुकिंग के दौरान एजेंट ने शपथपत्र भी दिया था। ऐसे में एजेंट को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि बोगी में किसी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ न जाने पाए।

आरपीएफ नहीं की जांच

लखनऊ जंक्शन पर तैनात आरपीएफ की जिम्मेदारी थी कि वह बोगी की जांचकर देखती कि यात्री कोई ज्वलनशील पदार्थ लेकर तो नहीं जा रहे हैं। ले जाने की स्थिति में आरपीएफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए था।

गैर जिम्मेदार यात्री

ज्वलनशील पदार्थ लेकर ट्रेन में न चलेंए इसे लेकर रेलवे प्रशासन अभियान चलाता है। ट्रेनों के हर कोच में इसके लिए जागरूकता संदेश लिखा होता है। बावजूद इसके अनदेखी करना आपराधिक गलती है।

लापरवाह रेलवे प्रशासन

जिस कोच में आग लगी वह कई ट्रेनों में जुड़ा। यह ट्रेन दक्षिण रेलवे से लेकर उत्तर रेलवेए दक्षिण मध्य रेलवेए दक्षिण पश्चिम रेलवे के जोन से होते हुए गुजरी। ऐसे में इन जोन के स्टेशनों पर भी जांच क्यों नहीं हुई। सीपीआरओ पूर्वोत्तर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेल इस हादसे के लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की ओर से बिठाई गई जांच के बाद ही हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...