back to top

वोटर चेतना अभियान का उद्देश्य कोई भी मतदान से न हो वंचित : भपेन्द्र चौधरी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर के तत्वावधान में महानगर के कल्याण मंडप सभागार में आयोजित वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला का आयोजन हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों की आयु 18 वर्ष पूरी हो गयी है और उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है उन्हें सम्मिलित कराये जाने के लिए भाजपा वोटर चेतना अभियान चला रही है ताकि चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कोई भी मतदान से वंचित न रहे।

भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर वोटर को बढ़ाना व जो लोग बाहर चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या अन्य किसी प्रकार के फर्जी वोट मतदाता सूची में जुड़े हैं, उनका वोट संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कटवाने के लिए पार्टी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता कार्य करेंगे। इसके लिए भाजपा मतदाता पुनरीक्षण अभियान चला रही है जिससे लोगों से हमारा व्यक्तिगत संपर्क भी होगा और हम लोगों को वोट बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घर-घर संपर्क अभियान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों शक्ति केंद्रों पर प्रवास के लिए लगाना है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि महाअभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक व्यूह रचना बन जाए। महानगर का एक पदाधिकारी मंडल में तथा मंडल का पदाधिकारी शक्ति केंद्र पर प्रवास करे वोटर लिस्ट पर काम करने के लिए जनता को प्रेरित करें।

चरणवार चलेगा घर-घर चलेगा अभियान

प्रथम चरण 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक घर-घर संपर्क करके जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है 6, 7, 8 फॉर्म देना है और 4 और 5 नवंबर को मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ को दिलवाना है। द्वितीय चरण 25 नवंबर से 3 दिसंबर प्रत्येक बूथ पर दूसरे चरण में दीपावली के बाद 25 नवंबर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए घरों में संपर्क करके अंतिम रूप से मतदाता बनने से बचे हुए सभी नागरिकों एवं युवाओं का फॉर्म 6 भरवाकर अथवा आनलाइन भरवाकर उनको मतदाता बनाना है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर द्वारा प्रदेश के निर्देशानुसार चेतना अभियान के अंतर्गत जिला मतदाता सूची प्रमुख, सह प्रमुख, लीगल टीम सदस्य, चुनाव आयोग संपर्क विभाग महानगर स्तर तथा विधानसभा स्तर पर भी पदाधिकारियों की टीम बना दी गयी है। कल सभी 25 मंडलों पर वाटर चेतना महाअभियान कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है।

इसके बाद जगह-जगह व्यक्तिगत संपर्क और कैंप के माध्यम से नए वोटर जोड़ने के लिए कार्यकर्ता कार्य करेंगे। आॅनलाइन फॉर्म भरवाने में भी आईटी और सोशल मीडिया की टीम बूथ स्तर पर संपर्क कर लोगों का सहयोग करेगी। कार्यशाला में वोटर चेतना अभियान क्षेत्रीय संयोजक एवं महामंत्री नीरज वर्मा, महानगर संयोजक विवेक सिंह तोमर, सहसंयोजक प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे अंशु सहित प्रदेश क्षेत्र व महानगर के पदाधिकारी मोर्चे के अध्यक्ष, वोटर चेतना अभियान प्रमुख और आईटी व सोशल मीडिया कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

यूपी विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विपक्ष के खिलाफ भाजपा की महिला विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला विधायकों ने हाल में महिला आरक्षण से...

अनियंत्रित डंपर ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, एक सिपाही की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

मऊ । मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर के, पुलिस वाहन को टक्कर मार देने से एक...

बाइक और जीप की टक्कर में दंपति और उनके दो बच्चों की मौत, चालक फरार

शाहजहांपुर । शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को गलत दिशा में चल रही एक मोटरसाइकिल और जीप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक...

यूपी विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विपक्ष के खिलाफ भाजपा की महिला विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला विधायकों ने हाल में महिला आरक्षण से...

अनियंत्रित डंपर ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, एक सिपाही की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

मऊ । मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर के, पुलिस वाहन को टक्कर मार देने से एक...

बाइक और जीप की टक्कर में दंपति और उनके दो बच्चों की मौत, चालक फरार

शाहजहांपुर । शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को गलत दिशा में चल रही एक मोटरसाइकिल और जीप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक...

हैदराबाद का ‘हाइवे’ रन चेज, मुंबई के 243 रनों के पहाड़ को बौना बना SRH ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएस) ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में...

भारत की संप्रभुता को चुनौती… नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भड़का आक्रोश

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक 'रोटी-बेटी' के रिश्तों में हालिया एक घटना ने बड़ी कूटनीतिक कड़वाहट...

डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, बढ़ती महंगाई की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विदेशी मुद्रा बाजार से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के...