back to top

दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी, बेटी को जन्म देने के बाद घटना का हुआ खुलासा

मेरठ । मेरठ शहर के नौचंदी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने और बेटी को जन्म देने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक चिकित्सक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय एक लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी कैलाशपुरी क्षेत्र के एक घर में काम करती थी। घर की मालकिन अक्सर उसे नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर देती थी। इसके बाद महिला का बेटा और उसके दोस्त उसके साथ दुष्कर्म करते थे। सात माह बाद जब युवती गर्भवती हुई, तब उसे अपने साथ हुई इस घटना का पता चला।

उन्होंने बताया कि पीडÞिता के परिवार का आरोप है कि जब आरोपियों से शिकायत की गई तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर थाना नौचंदी पुलिस ने टीपीनगर अंसल कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉक्टर मागवेन्द्र सिंह, बिट्टू और मुकुल जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ताडा ने बताया कि मंगलवार को एक महिला ने पुलिस कार्यालय में शिकायत की गई कि उसकी बेटी गर्भवती है और उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक द्वारा किये गये दुष्कर्म के कारण ऐसा हुआ है।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती को तत्काल चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराई। साथ ही परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया। ताडा ने बताया कि युवती से दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई है जो पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की कार्वाई करेगी।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...