back to top

निर्माण ऐसा हो जिससे श्रद्धालुओं को मिले सुगमता : दुर्गा शंकर

विशेष संवाददाता लखनऊ/ मिर्जापुर। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने विन्ध्य कारीडोर के कार्य में तेजी लाते हुये समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कारीडोर के अगले फेज के निर्माण का डिजाइन आदि इस तरह से तैयार किया जाये कि विन्ध्याचल में आने वाले श्रद्धालुगण सुगमता से मंदिर व गंगा दर्शन तथा गंगा स्नान कर सकें, साथ ही दुकानदारो को भी कोई असुविधा न होे। मुख्य सचिव सोमवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में विन्ध्य कारीडोर से सम्बन्धित कार्यदायी विभागों व एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विन्ध्य कारीडोर के निर्माण से जहां दर्शनार्थियो की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं स्थानीय लोगों को अनेक रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। पक्के घाट मार्ग पर अच्छी वैराइटी के पौधे लगाएं जाएं।

परकोटा में पत्थर लगाने के बाद उसकी फिनिशिंग भी की जाये। विन्ध्य कारीडोर में हमेशा साफ सफाई व्यवस्थित ढंग से होती रहे इसके लिये भी कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाये। इसके पूर्व, मुख्य सचिव ने परिक्रमा पथ, पक्का घाट मार्ग का भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा शास्त्री पुल रोड से होते हुये दीवान घाट तक प्रस्तावित विन्ध्य गंगा परिपथ मार्ग/सड़क के बारे में भी जिलाधिकारी से जानकारी ली।

इससे पहले, मुख्य सचिव ने पूर्वान्ह में मां विन्ध्यवासिनी देवी के मन्दिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया तथा विधि विधान के साथ हवन भी किया गया। तत्पश्चात उन्होंने मां कालीखोह का दर्शन किया तथा अष्टभुजा देवी दर्शन के लिये कालीखोह से रोपवे पर बैठकर अष्टभुजा पहाड़ी पर गये और अष्टभुजा देवी का दर्शन पूजन भी किया। दर्शन के पश्चात मुख्य सचिव ने अष्टभुजा पहाड़ी रैन बसेरा के सामने बनाये गये गंगा दर्शन पार्क के सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर सेल्फी लिया गया तथा फोटो खिचवाया गया।

उन्होने कहा कि गंगा दर्शन के लिये यह प्वाइंट अच्छी जगह पर है इसे और अच्छे ढंग से विकसित किया जाये। विन्ध्याचल में दर्शन के बाद मुख्य सचिव द्वारा दुकान पर चुनरी व अन्य सामाग्री क्रय करने के बाद दुकानदार के क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करके भुगतान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा मुख्य सचिव को देवी चित्र व चुनरी भी भेट किया गया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...