back to top

2024 में देश की कमान अखिलेश के हाथों में होगी : किरनमय नंदा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में बुधवार को बहराइच (सु.) लोकसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान खत्म कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ा दिया है।

भाजपा की नीतियां पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की है। भाजपा सरकार में गरीब और गरीब हो रहा है। पूंजीपतियों की सम्पत्ति बढ़ रही है। भाजपा देश के लिए संकट है। देश को इस संकट से निजात दिलाना है। भाजपा हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा खत्म कर रही है। इसीलिए मोहम्मद आजम खां साहब के खिलाफ बदले की भावना से कार्य कर रही है। भाजपा के इस अनैतिक आचरण से कोई भी डरने वाला नहीं है।

श्री नंदा ने कहा कि पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर है। घोसी विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता सपा के साथ है। लोगों को विश्वास है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएगी। 2024 में देश की कमान अखिलेश यादव के हाथों में होगी। कार्यकर्ता और नेता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। बैठक की अध्यक्षता बहराइच के जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव और संचालन समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव जयशंकर पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी, यासिर शाह, बंशीधर बौद्ध, समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, रमेश गौतम एवं केके ओझा समेत बहराइच लोकसभा के सभी जोनल प्रभारी, सभी विधानसभा अध्यक्ष, सभी सेक्टर प्रभारी, सभी ब्लाक अध्यक्ष मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...