back to top

त्याग बलिदान और धर्म पालन की कथा देख भाव विभोर हुए दर्शक

रवींद्रालय में नाटक मैं तुझ में का मंचन
लखनऊ। जी जे एकेडमी आॅफ ड्रामेटिक आर्ट्स लखनऊ द्वारा आज शुक्रवार को स्थानीय रवींद्रालय में नाटक मैं तुझ में का मंचन किया गया। आलोक श्रीवास्तव की परिकल्पना, संगीत और प्रस्तुति निर्देशन और ललित सिंह पोखरिया द्वारा लिखी गई तथा रामायण के कई संस्करणों पर शोध कर इस प्रस्तुति के माध्यम से राम को मयार्दापुरुषोत्तम बनाने में अपने संस्कारों से राम को पूरित करने वाली महिला पात्रों का सटीक चित्रण किया गया। कौशल्या, कैकई, सुमित्रा, शबरी, मंदोदरी, उर्मिला और सीता के त्याग बलिदान और धर्म पालन की कथाएँ भाव विभोर कर गईं। भाव प्रधान गीतों और नृत्य के माध्यम से किरदारों के प्रमुख संदेश को बेहद खूबसूरती से रेखांकित किया गया। नाटक में अर्चना शुक्ला, अपूर्वा श्रीवास्तव, स्तुति अवस्थी, डॉ रुपाली श्रीवास्तव, नैना चंद्रा, माधवी निगम और सिमरन अवस्थी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई। भाव विभोर दर्शक इस प्रस्तुति के दौरान कई बार भावुक भी हुए क्योंकि हमेशा इस प्रकार की प्रस्तुतियां भक्ति भाव से समृद्ध होती है किंतु ये प्रस्तुति इस मायने में अनूठी रही जो रामायण से महिलाओं की आंतरिक व मानसिक दशा का खूबसूरत चित्रण करती है। प्रस्तुति के इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित सुश्री आरुषि के साथ साथ डॉ संजय श्रीवास्तव, डॉ नकुल सिन्हा, डॉ के पी चंद्रा, श्रीमती ज्योति किरण सिन्हा, कवि सर्वेश अस्थाना, मनीष हिंदवी, आई जी लोजिस्टिक्स श्री आलोक श्रीवास्तव, सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, सुशील कुमार सिंह, आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग इस अनूठी प्रस्तुति के साक्षी बने।

RELATED ARTICLES

मैनिफेस्टेशन की कला पर डॉ जय मदान ने साझा किया सफलता का मूल मंत्र

जीवन में सफलता और अच्छे अवसरों को आकर्षित करते हैंलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने आज एक प्रेरणादायक और बदलाव लाने वाला सेशन, होटल...

रामहि ही राम लखन लागी जिभिया…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का आठवां दिनलखनऊ। आज शुक्रवार को कार्यशाला के आठवें दिन रंजना मिश्रा ने राम जी, हनुमान जी के भजन...

वार्षिक समारोह ‘कलायात्रा’ सीजन-3 का आयोजन कल

राय उमानाथ बली आॅडिटोरियम में दिखेगी भारतीय शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और फ्यूजन नृत्य की मनोरम प्रस्तुतियां लखनऊ। नृत्य के क्षेत्र में सुपरिचित नाम नृत्य फ्रोलिक डांस...

शनि जयंती 16 मई को, शुभ योग में होगी शनिदेव की पूजा

मंत्र का 108 बार जप करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती हैलखनऊ। सूर्यदेव और छाया के पुत्र भगवान शनि का जन्म ज्येष्ठ...

मैनिफेस्टेशन की कला पर डॉ जय मदान ने साझा किया सफलता का मूल मंत्र

जीवन में सफलता और अच्छे अवसरों को आकर्षित करते हैंलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने आज एक प्रेरणादायक और बदलाव लाने वाला सेशन, होटल...

अपने किरदार के लिए जौनपुर की भाषा सीखना था चैलेंजिंग : रिंकू धवन

पूरी टीम ने हर कदम पर मेरा साथ दियालखनऊ। जल्द ही आॅल राइट टीवी पर आने वाले शो डॉन आॅफ जौनपुर सीजन 2 को...

मंगल 11 को मेष राशि में करेंगे गोचर , तीन राशियों के लिए सुखद

शक्तिशाली और सकारात्मक फल देने की स्थिति में होते हैंलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, शक्ति और भूमि का कारक माना जाता...

इस बार 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ माह, आने वाले त्योहारों में होगी देरी

लखनऊ। हिंदू पंचांग का तीसरा ज्येष्ठ माह इस वर्ष 59 दिनों का है। इसका कारण तीन वर्ष में एक बार आने वाले भगवान विष्णु...

रामहि ही राम लखन लागी जिभिया…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का आठवां दिनलखनऊ। आज शुक्रवार को कार्यशाला के आठवें दिन रंजना मिश्रा ने राम जी, हनुमान जी के भजन...