back to top

मंगल 11 को मेष राशि में करेंगे गोचर , तीन राशियों के लिए सुखद

शक्तिशाली और सकारात्मक फल देने की स्थिति में होते हैं
लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, शक्ति और भूमि का कारक माना जाता है। मेष राशि मंगल की अपनी स्वराशि यानि मूल त्रिकोण राशि है। जब मंगल अपने घर में गोचर करते हैं, तो वे अत्यंत शक्तिशाली और सकारात्मक फल देने की स्थिति में होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को दोपहर में 12:47 बजे मंगल मेष राशि में एंटर करेंगे। मेष राशि में मंगल का यह गोचर मुख्य रूप से कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है।

मेष राशि
मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं और लग्न भाव में गोचर करेंगे, यह आपके लिए रुचक महापुरुष योग जैसा फल देगा। आपके साहस और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप एक लीडर के रूप में उभरेंगे। आपके निर्णय सटीक साबित होंगे। शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा और पुरानी बीमारियों में सुधार होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर ग्यारहवें भाव (लाभ भाव) में होगा, जो बहुत ही फलदायी माना जाता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से मुनाफा मिल सकता है। आपकी लंबे समय से रुकी हुई कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। नए प्रभावशाली लोगों से मित्रता होगी जो भविष्य में आपके काम आएंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल नौवें भाव (भाग्य भाव) में गोचर करेंगे। मंगल और सूर्य की मित्रता के कारण यह समय स्वर्ण काल की तरह साबित हो सकता है। आपके अटके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे। धर्म-कर्म या व्यापार के सिलसिले में की गई लंबी दूरी की यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। पिता या गुरुजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि
धनु राशि के लिए मंगल का गोचर पांचवें भाव में होगा, जो संतान, बुद्धि और प्रेम का स्थान है। छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा है, एकाग्रता बढ़ेगी।
संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो आपको विशेष पहचान मिलेगी।

मंगल के गोचर का लाभ पाने के उपाय
प्रतिदिन या विशेषकर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मंगलवार को मसूर की दाल या लाल कपड़े का दान करना शुभ होता है।
मंगल बड़े भाई का प्रतीक है। इसलिए अपने भाइयों से संबंध मधुर रखें।

RELATED ARTICLES

शनि जयंती 16 मई को, शुभ योग में होगी शनिदेव की पूजा

मंत्र का 108 बार जप करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती हैलखनऊ। सूर्यदेव और छाया के पुत्र भगवान शनि का जन्म ज्येष्ठ...

इस बार 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ माह, आने वाले त्योहारों में होगी देरी

लखनऊ। हिंदू पंचांग का तीसरा ज्येष्ठ माह इस वर्ष 59 दिनों का है। इसका कारण तीन वर्ष में एक बार आने वाले भगवान विष्णु...

आलमबाग गुरुद्वारा में श्री सुखमनी साहिब पाठ का हुआ आरंभ

गुरु अर्जुन देव की शहादत पर समर्पित कार्यक्रम आयोजित लखनऊ। साहिब गुरु अर्जन देव महाराज की पावन शहादत को समर्पित सुखमनी साहिब पाठों की श्रृंखला...

शनि जयंती 16 मई को, शुभ योग में होगी शनिदेव की पूजा

मंत्र का 108 बार जप करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती हैलखनऊ। सूर्यदेव और छाया के पुत्र भगवान शनि का जन्म ज्येष्ठ...

मैनिफेस्टेशन की कला पर डॉ जय मदान ने साझा किया सफलता का मूल मंत्र

जीवन में सफलता और अच्छे अवसरों को आकर्षित करते हैंलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने आज एक प्रेरणादायक और बदलाव लाने वाला सेशन, होटल...

त्याग बलिदान और धर्म पालन की कथा देख भाव विभोर हुए दर्शक

रवींद्रालय में नाटक मैं तुझ में का मंचनलखनऊ। जी जे एकेडमी आॅफ ड्रामेटिक आर्ट्स लखनऊ द्वारा आज शुक्रवार को स्थानीय रवींद्रालय में नाटक मैं...

अपने किरदार के लिए जौनपुर की भाषा सीखना था चैलेंजिंग : रिंकू धवन

पूरी टीम ने हर कदम पर मेरा साथ दियालखनऊ। जल्द ही आॅल राइट टीवी पर आने वाले शो डॉन आॅफ जौनपुर सीजन 2 को...

इस बार 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ माह, आने वाले त्योहारों में होगी देरी

लखनऊ। हिंदू पंचांग का तीसरा ज्येष्ठ माह इस वर्ष 59 दिनों का है। इसका कारण तीन वर्ष में एक बार आने वाले भगवान विष्णु...

रामहि ही राम लखन लागी जिभिया…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का आठवां दिनलखनऊ। आज शुक्रवार को कार्यशाला के आठवें दिन रंजना मिश्रा ने राम जी, हनुमान जी के भजन...