back to top

आरोपी आज भी काम कर रहे हैं और हम चुप हैं… #MeToo की विफलता पर छलका कोंकणा सेन शर्मा का दर्द

मुंबई। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का मानना है कि मीटू आंदोलन से कुछ सकारात्मक बदलाव जरूर आए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई आरोपी आज भी फल-फूल रहे हैं।अपनी आने वाली फिल्म ‘एक्यूज्ड’ में कोंकणा ब्रिटेन की एक चिकित्सक की भूमिका निभा रही हैं, जिस पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगते हैं।

अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतिभा रान्ता भी अहम भूमिका में हैं। कहानी एक समलैंगिक विवाहित जोड़े के जीवन पर आधारित है, जिसकी जिंदगी एक आरोप के बाद पूरी तरह बदल जाती है।कोंकणा ने कहा कि न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट ने फिल्म उद्योग में हुए उत्पीड़न को उजागर किया और यह रिपोर्ट मीटू आंदोलन की बड़ी उपलब्धि रही, लेकिन कई आरोपियों को कोई ठोस सजा नहीं मिली।

उन्होंने कहा,यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। यह वह वास्तविकता है जिसे हम सभी जानते हैं, हम उन लोगों को जानते हैं जिन पर आरोप लगाए गए हैं, हम उनमें से कई लोगों को फलते-फूलते देख सकते हैं। दरअसल, बहुत कुछ हम पर, हम सभी पर एक समाज के रूप में निर्भर करता है, कि हम किसके साथ काम करना चाहते हैं, हम किसका काम देखना चाहते हैं, और हम इन लोगों को कितने अवसर देते हैं।

कश्यप ने बताया कि उन्होंने भारत में आंदोलन से जुड़े कुछ प्रमुख लोगों को भी फिल्म दिखाई, ताकि उनकी प्रतिक्रिया और फिल्म के बारे में उनकी राय जान सकें। अब उन्हें उम्मीद है कि फिल्म उस उद्देश्य को आगे बढ़ाएगी जिसे आंदोलन ने शुरू किया था।

कश्यप ने कहा,उनमें से अधिकतर को फिल्म पसंद आई, उन्होंने इसकी सराहना की, लेकिन उनके लिए इसे देखना बहुत मुश्किल था क्योंकि फिल्म में कुछ अच्छा दिखाया गया है। उम्मीद है, इस फिल्म से और भी लोगों को आंदोलन को जारी रखने का साहस मिलेगा।निर्देशक ने कहा कि मीटू आंदोलन द्वारा लाया गया सबसे महत्वपूर्ण बदलाव आंतरिक शिकायत समितियों (आईसीसी) का गठन और फिल्म सेट पर बेहतर बुनियादी ढांचा था।

कश्यप ने कहा,इनमें से कुछ उपायों के लागू होने से कुछ अच्छा हुआ है। कुछ लोगों ने बार-बार अपनी कहानियाँ सुनाने का साहस जुटाया है, जो बहुत मुश्किल होता है। यह अच्छी बात है। दुर्भाग्य से, आंदोलन थोड़ा धीमा पड़ गया। लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह आगे बढ़ेगा। लापता लेडीज़ और हीरामंडी में अपनी भूमिकाओं से प्रसिद्धि पाने वाली रान्ता ने पीड़ितों के अपनी कहानियां साझा करने के साहस की सराहना की।

उन्होंने कहा, “जब आपके साथ कुछ बुरा होता है, तो खुलकर सामने आना बहुत बड़ी बात होती है और ऐसे कई संगठन हैं जिन्होंने लोगों को खुलकर सामने आने और अपने अनुभवों को साझा करने में मदद की है, जो अच्छी बात है। कश्यप ने बताया कि धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित उनकी फिल्म की खासियत यह है कि इसमें आरोपी एक महिला है। यह फिल्म 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...