back to top

अयोध्या पर आतंकी साजिश

करीब दो दशक पूर्व एयर इंडिया के विमान अपहरण कांड में कश्मीर की जेल से रिहा होने के बाद मसूद अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकी संगठन बनाया और इसके बाद से ही भारत उसके निशाने पर है। विधानसभा, संसद, अक्षरधाम, लाल किला से लेकर पुलवामा तक के हमले में जैश-ए-मोहम्मद और उसका सरगना मसूद अजहर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल रहा है। उसकी सारी आतंकी हरकतें भारत पर केन्द्रित हैं। ऐसे में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद के अयोध्या पर हमले की साजिश को समय पर ट्रैक कर एक तरह से सुरक्षा बलों को सावधान करने का काम किया है।

खुफिया जानकारी के मुताबिक अयोध्या पर हमले कोअंजाम देने के लिए नेपाल के रास्ते जैश ए मोहम्मद के सात आतंकवादी नवम्बर में ही देश में घुस चुके हैं। यह सूचना निश्चय ही चिंताजनक और कड़ी चेतावनी भी है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था में जरा भी चूक हुई तो आतंकवादी देश की शांति में खलल डालने के लिए तैयार बैठे हैं। अयोध्या पर पहले भी आतंकवादी हमला हो चुका है। पांच जुलाई 2005 को लश्कर ए तैयबा के पांच आतंकवादियों ने बाबरी विध्वंस का बदला लेने के इरादे से अयोध्या पर फिदायीन हमला किया था, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते आतंकवादी गर्भगृह के निकट भी नहीं फटक सके और घंटों चली मुठभेड़ में लश्कर के सभी पांचों आतंकी मारे गये थे।

पांच फिदायीन आतंकियों का हमला विफल होने के बाद अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी थी। लेकिन आतंकवादी जब पठानकोट, उरी या पुलवामा जैसी घटना को अंजाम दे सकते हैं, तो अयोध्या भी उनके निशाने पर अवश्य होगी। वैसे भी जिस जैश ए मोहम्मद के सात आतंकियों की देश में घुसने की सूचना मिली है, वह भारत पर हमला करने के लिए ही बनाया गया है। इस समय अयोध्या जैश के निशाने पर इसलिए भी होगी कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने जैश के आतंकी कैंप पर हवाई हमला करके उसके प्रशिक्षण शिविरको तबाह कर दिया था। इसमें तीन सौ आतंकियों के मारे जाने का अनुमान लगाया गया था। पाकिस्तान में घुसकर जैश के कैंप तबाह करने के साथ ही भारत ने जैश के वित्तीय स्रोतों पर भी प्रहार किया है और बताया तो यहां तक जाता है कि पाकिस्तान में भी वह भारत के निशाने पर है।

शायद इसीलिए पाकिस्तान की सरकार जैश सरगना मसूद अजहर को मिलिट्री ठिकानों पर सुरक्षित रखे हैं। ऐसे में अयोध्या पर हमला करने के पीछे जैश की राण्नीति संभवत: पुनर्जीवन और अंतर्राष्ट्रीय प्रचार पाने की हो सकती है। हाल के दिनों में अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसल ेके बाद यह विवाद भारत में खत्म हो गया है। इसलिए जैश अगर अयोध्या पर हमला करने में सफल होता है, तो इससे वह एक बार फिर मजबूत होकर उभर सकता है। अत: जैश ए मोहम्मद की साजिशों से देश की सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही प्रत्येक नागरिक को भी सतर्क रहना होगा। अयोध्या, काशी, मथुरा, गोरखपुर, लखनऊ के साथ अन्य तमाम संवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा, सतर्कता और निगरानी करनी होगी ताकि अगर कोई आतंकी हरकत हो, तो सुरक्षा बलों का रिस्पांस 2005 जैसा ही हो।

RELATED ARTICLES

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...

वरलक्ष्मी व्रत आज, विधि-विधान से होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हर साल सावन महीने के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत मनाया जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप को समर्पित है।...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...