back to top

मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, 14 आतंकियों संग 400 किलो आरडीएक्स घुसने का दावा

मुंबई । मुंबई यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक संदेश मिला है जिसमें दावा किया गया है कि 14 आतंकवादी 400 किलोग्राम आरडीएक्स के साथ शहर में घुस आए हैं और उन्होंने इसे वाहनों में रख दिया है, इसके बाद से पुलिस सतर्कता बरत रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गणेश उत्सव के 10वें दिन अनंत चतुर्दशी के लिए पुलिस सुरक्षा इंतजाम कर रही है, इस बीच यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष को बृहस्पतिवार को व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर धमकी भरा संदेश मिला। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) तथा अन्य एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि संदेश भेजने वाले ने इसमें लश्कर-ए-जिहादी नामक संगठन का नाम लिखा है। उसने दावा किया कि 14 आतंकवादी शहर में घुस आए हैं और उन्होंने 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स रखा है, जिससे देश दहल जाएगा। मुंबई में 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जा रहा है और पुलिस शनिवार को अंतिम दिन शहर की सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए सुरक्षा व्यवस्था कर रही है।

पुलिस यह पता लगा रही है कि यह संदेश किसने भेजा है, साथ ही वह किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रही है। अधिकारी ने कहा कि प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुंबईवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गएलखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर...

लोग थिएटर के बजाय मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं : सोनिया बंसल

आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'लखनऊ। सोनिया बंसल जो बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं, अब अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'...