back to top

नाटो में शामिल हो सकता है स्वीडन

ब्रसेल्स। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) द्वारा यह घोषणा करने के तीन महीने बाद कि तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दाेआन स्वीडन को इस सैन्य संगठन का सदस्य बनने देने पर सहमत हो गए हैं,

अब कुछ और संकेत मिले हैं कि नार्डिक देश को नाटो में शामिल होने की शीघ्र अनुमति दे दी जाएगी। इस मुद्दे को नाटो के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को उठाए जाने के आसार थे, जहां 31 सदस्य देश के नेता दूसरे दिन की बातचीत कर रहे थे।फरवरी 2022 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा रूसी सैनिकों को यूक्रेन पर आक्रमण करने का आदेश देने के बाद स्वीडन और उसके पड़ोसी फिनलैंड ने दशकों के सैन्य गुटनिरपेक्षता से मुंह मोड़ लिया।

उनका उद्देश्य नाटो की सुरक्षा छतरी के तहत सुरक्षा प्राप्त करना था,और फिनलैंड अप्रैल में इसमें शामिल हो गया। स्वीडन को यदि नाटो का सदस्य बनना है तो इसके सभी 31 सदस्य देशों को स्वीडन की सदस्यता का समर्थन करना होगा। लेकिन तुर्किये और हंगरी स्वीडन की इस राह में रोड़े अटका रहे हैं।

इससे पहले एर्दाेआन सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वह इसलिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि तुर्किये को लगता है कि स्वीडन कुर्दिश आतंकवादियों और अन्य समूहों के प्रति जरूरत से अधिक उदार हैं, जिन्हें वह खुद की सुरक्षा के लिए खतरा समझता है, लेकिन कई सहयोगियों को इस पर संदेह है।

नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग के अनुसार, लिथुआनिया की राजधानी में जुलाई में नाटो शिखर सम्मेलन में एर्दाेआन ने कहा था कि वह नाटो में स्वीडन को शामिल करने के प्रोटोकॉल को अनुमोदन के लिए तुर्किये की संसद में भेजेंगे, जो तुर्किये के लिए सदस्यता का अनुमोदन करने का अंतिम चरण है।

स्टोल्टेनबर्ग ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, विल्नियस में हमने एक समझौता किया जिसमें तुर्किये ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह समर्थन के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि यथाशीघ्र सदस्यता दिलानी चाहिए, जिसका मतलब है कि जब संसद की बैठक दोबारा होगी तब इस प्रक्रिया को शुरू होना चाहिए। बाइडन प्रशासन द्वारा यह संकेत दिए जाने के बाद एर्दाेआन के तवर नरम पड़ गए कि अमेरिका की ओर से तुर्किये को 40 नये एफ-16 लड़ाकू विमान और आधुनिकीकरण किट खरीदने की अनुमति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

यूक्रेन युद्ध पर कूटनीति तेज… लावरोव से मुलाकात में अमेरिकी भूमिका पर चर्चा करेंगे रुबियो

मनीला।अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बृहस्पतिवार को फिलीपीन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह यूक्रेन...

भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती… राजदूत क्वात्रा ने सीनेटर टिम शीही से की मुलाकात, रक्षा व व्यापार पर गहन चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर और नौसेना के विशेष बल ‘सील’ के पूर्व सदस्य टिम शीही से...

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान की पश्चिम एशिया में जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन ने मिसाइल रोकीं

दुबई । अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दो...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...