back to top

सांसद निधि दो साल के लिए निलम्बित करना अलोकतांत्रिक : बसपा सांसद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी ने कोरोना वायरस मामले को लेकर सांसदों को विश्वास में लिए बगैर उनकी क्षेत्र विकास निधि निलम्बित किए जाने को अलोकतांत्रिक कदम बताया है।

उत्तर प्रदेश की गाजीपुर सीट से बसपा सांसद अंसारी ने बुधवार को टेलीफोन पर भाषा से बातचीत में कहा कि सरकार ने सांसदों की अगले दो साल की निधि को निलम्बित करके उस धन को कोविड-19 के कारण पैदा सूरतेहाल से निपटने में इस्तेमाल करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि हालात के मद्देनजर इस पर उंगली नहीं उठाई जा सकती, मगर इसके लिए जो तरीका अपनाया गया, वह अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सांसद की निधि उसके क्षेत्र के विकास के लिए होती है और सरकार को यह कदम उठाने से पहले सांसदों को विश्वास में लेना चाहिए था।

अंसारी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कोविड-19 राहत कोष के लिए सांसदों की निधि से एक करोड़ रुपये लेने की प्रक्रिया अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि उनसे पूछे बगैर उनकी निधि को अगले दो साल तक निलम्बित किए जाने का आदेश भी जारी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे और अगर मुलाकात का मौका मिला, तो वह व्यक्तिगत रूप से भी उनसे अपनी बात कहेंगे।

अंसारी ने कहा कि अगर सांसदों की अगले दो साल की निधि का धन लिया जा रहा है तो वह उनके क्षेत्र में ही खर्च होना चाहिए, ताकि उसके व्यय पर सम्बन्धित जनप्रतिनिधि की पूरी नजर रहे और क्षेत्रीय विकास में संतुलन भी बना रहे।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...

आज से वक्री होंगे शनि, मेष समेत 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

लखनऊ। वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल का दाता माना जाता है। जब शनि अपनी चाल बदलते हैं तो उसका असर हर राशि...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...