back to top

सुपर 30 अब 12 जुलाई को रिलीज होगी

मुंबई अभिनेता रितिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म सुपर 30 अब 12 जुलाई को रिलीज होगी। निर्माताओं ने यह घोषणा की।

इस माह की शुरुआत में रितिक ने कहा था कि वह किसी विवाद में नहीं फंसना चाहते इसीलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की पर्सनल ट्रॉमा और मानसिक हिंसा से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

हालांकि अपने पोस्ट में उन्होंने यह नहीं बताया था कि उनकी फिल्म कब रिलीज़ होगी। रितिक के इस बयान से पहले, कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा कर 26 जुलाई कर दी गई थी।

पहले सुपर 30 भी 26 जुलाई को ही रिलीज़ होने वाली थी। एक ही दिन दोनों फिल्म रिलीज़ होने के कारण कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

हालांकि निर्माता एकता कपूर ने कहा था कि फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने के फैसले का कंगना और रितिक के बीच विवाद से कोई सरोकार नहीं है। सुपर 30 गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन और उनके शैक्षिक कार्यक्रम सुपर 30 पर आधारित है।

फिल्म का निर्माण नादियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है। शनिवार को रिलायंस एंटरटेनमेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया सुपर 30 अब 12 जुलाई को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...

एक बेटे की मार्मिक कहानी है ‘त्रासदी’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...