back to top

कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है सनी देओल व अक्षय खन्ना की ‘इक्का’

लखनऊ। सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का रिलीज हो गई है। फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म में 2 टैलेंटेड स्टार्स होने की वजह से फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड थे। अब फिल्म रिलीज हो गई है स्टोरी को अल्थिया कौशल ने लिखा है और इसकी स्टोरी सोमा मित्तल (अकांक्षा रंजन कपूर) पर निर्धारित है जो शौर्यामन गौर(अक्षय खन्ना) के साथ पार्टी करती है एक रात और फिर अगला सीन होता है कि वह सड़क पर नजर आती हैं आधी मरी हुई। जो आईविटनेस है वो है शौर्यामन जिसे गिरफ्तार कर दिया जाता है। एक पावरफुल नेता होने के नाते, शौर्यमन स्पेशयली अर्जुन मेहरा(सनी देओल) को अपने वकील के लिए चुनने को बोलता है। अर्जुन हालांकि मना कर देता है और कहता है कि सिर्फ कोई चमतकार ही होगा जिस वजह से वह इस केस को लेंगे। लेकिन तभी उसी दिन उसकी बेटी को कैंसर होता है और फिर उसे शौर्यमन के पास आना पड़ता है। बस इसी से होती है फिर इक्का की शुरूआत। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में 2 लीड रोल में हैं और इसमें कोर्टरूम बैटल दिखाई गई है, लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि कोर्टरूम बैटल कम दिखाई जाती है शौर्यमन और अर्जुन की पर्सनल स्टोरीज के बीच में। दिक्कत यह है कि वो स्टोरीज भी पूरी नहीं बनके निकलकर आई हैं।
समझ नहीं आया कि ये मेकर्स का फैसला है या फिर अक्षय खन्ना की खुद की वजह रही है, लेकिन ऐसा लग रहा था कि धुरंधर का हैंगओवर नजरअंदाज करना मुश्किल है। विग को छोड़ दें क्योंकि वो अजीब लग रही है बाकी ऐसा लग रहा है फिल्म उसके प्रभाव को बनाने में पूरी तरह से लगी हुई है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आदमी को कोर्ट में बुलाया जाता है मर्डर केस में और वह स्लो मोशन एंट्री लेता है और पीछे बैकग्राउंड में म्यूजिक चलता है। ऐसा लगता है जैसे कोई सुपरहीरो एंट्री ले रहा है। यहां पर परफॉर्मेंस भी ज्यादा मदद नहीं करती दिखी हैथ। पूरी फिल्म के दौरान किरदार बस यही बोलते रहे कि अर्जुन मेहरा कितना बेहतरीन वकील है। लेकिन दर्शकों को दिखाया ही नहीं गया कि क्यों है। सनी एक इमोशनल कनेक्शन बनाने में नाकामयाब रहे। अक्षय का भी रोल कुछ धुरंधर के रहमान डकैत से मिलता हुआ सा लगा।
दीया मिर्जा को देखकर लग रहा है कि वह वही पुराने रोल करती दिख रही हैं। अल्फा में एक परेशान मां के बाद वह इक्का में एक हेल्पलेस मां के किरदार में नजर आईं। तिलोत्तमा शोम का जो सरकारी वकील का रोल दिया गया, उसे ठीक से नहीं लिखा गया है, जो निराशाजनक है। ओवरआॅल इक्का में आपको इसके ट्विस्ट और कानूनी लड़ाई कम देखने को मिलेंगे जैसे कोर्टरूम ड्रामा में होता है। आप ये सोचने पर जरूर मजबूर हो जाएंगे कि सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स की फिल्म ऐसे आम तरीके से खत्म हो रही है।

कास्ट : सनी देओल,अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा
डायरेक्टर : सिद्धार्थ पी मल्होत्रा
रेटिंग-2.5/5

RELATED ARTICLES

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...

साधारण सास बहू वाली कहानी नहीं है शो ‘तू ही रे दिल’ : प्रियांशी यादव

लखनऊ। पांड्या स्टोर और डोरी के बाद अब अभिनेत्री प्रियांशी यादव तू ही रे दिल धारावाहिक में वृंदा की भूमिका निभा रही हैं। प्रियांशी...

चेक बाउंस मामले में कॉमेडियन राजपाल यादव को जाना होगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सज़ा को बरकरार रखा नई दिल्ली। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी...

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर होगी फूलों की वर्षा, तैयारी शुरू

लखनऊ। राजधानी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर में अमीनाबाद, मोतीनगर, अलीगंज व डालीगंज से भगवान की रथ यात्राएं...

रुक्मिणी विवाह के साथ सम्पन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा

नवें दिन रुक्मिणी विवाह और सुदामा प्रसंग के बाद भव्य भंडारा भी हुआलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई...

विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 की घोषणा, पोस्टर लांच

विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे : डॉ अगम दयालएक लाख विद्यार्थियों को उत्सव में सहभागिता कराने का लक्ष्यलखनऊ। तनावमुक्त शिक्षा, सफल जीवन के...

हुसैनाबाद के छोटे इमामबाड़े में याद-ए-जनाब-ए-सकीना का आयोजन

लखनऊ। अंजुमन गुलजारे पंजतन ने हुसैनाबाद के इमामबाड़ा मोहम्मद अली शाह छोटा इमामबाड़ा में याद-ए-जनाब-ए-सकीना का आयोजन किया। हर साल की तरह इस साल...

भगवान की शरणागति ही मनुष्य की रक्षा का एकमात्र साधन है: रामशरण दास

लखनऊ। श्री दुगार्जी मंदिर शास्त्री नगर में चल रही भागवत कथा में रविवार को वृंदावन से पधारे प्रज्ञाचक्षु संत रामशरण दास जी महाराज ने...

बिखर रहे पारिवारिक और समाजिक संबंध : धीरेन्द्र वशिष्ठ

सिमटता परिवार, निपटते रिश्ते, सिसकता अकेलेलखनऊ। संयुक्त परिवार की व्यवस्था से अलग आज एकल परिवार में सदस्यों को संबल देने वालों का अकाल सा...