back to top

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर होगी फूलों की वर्षा, तैयारी शुरू

लखनऊ। राजधानी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर में अमीनाबाद, मोतीनगर, अलीगंज व डालीगंज से भगवान की रथ यात्राएं निकाली जाती है। चौपटिया, रानी कटरा स्थित चारों धाम मंदिर की रथ यात्रा लगभग 123 वर्ष पुरानी है। रथयात्रा उत्सव 16 जुलाई को मनाया जाएगा। हिन्दी कैलेण्डर के अनुसार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह यात्रा निकाली जाती है।
माधव मंदिर के अनुराग साहू ने बताया कि भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर भक्तो से मिलने के लिए 16 को निकलेंगे और भक्त सुनहरी झाड़ूकर फूलों की वर्षा के साथ इत्र के छिड़काव कर जगन्नाथ रथ का स्वागत करेगे।
भगवान जगन्नाथ महाआरती के समय उज्जैन की तर्ज पर डमरू बजाकर उद्घोष किया जाएगा फिर भगवान जगन्नाथ, माई सुभद्रा, भाई बलदेव को 56प्रकार के भोग लगाकर रथ पर विराजमान करके रथ की रस्सी खींचकर श्रीयात्रा शुभारंभ किया जाएगा । गायक पवन मिश्र के मधुर गीतों पर भक्त नाचते गाते रथ यात्रा में दिखाई देगे। रथ पर विराजे राधा कृष्ण, हनुमान सबको आकर्षित करेगे, नासिक ढोल रथ यात्रा में सबके आगे बजाते हुए उसके पीछे वानर सेवा के जय श्री राम के जयकारे लगा हुए दिखाई देगे । वही प्रसाद में जामुन, मीठे चावल, बूंदी प्रसाद भोग सभी भक्तों को वितरित किया जाएगा।
यात्रा उत्सव के संयोजक मंडल के सदस्य आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस बार भगवान का सिंहासन चांदी से नए तरीके से बनाया जाएगा। सदस्य रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया चारों धाम पालकी यात्रा मंदिर से दोपहर को 12 बजे से प्रारंभ होकर देवी मंदिर चौराहा पहुंचेगी। उसके बाद भगवान जगन्नाथ बलभद्र भैया, माता सुभद्रा लोगों को दर्शन देने के लिए दिलाराम बारादरी, चौपटिया, खेत गली का भ्रमण करेंगे। भक्त जोर-शोर से भगवान के आगमन की तैयारी में जुट गए हैं। अनुराग साहू ने बताया कि डालीगंज में इस बार रथ को चार कुंटल फूलों सजाया जाएगा, बनारसी वस्त्र और चांदी का मुकुट धारण कर नगर भ्रमण को निकाला जाएगा वहीं पूरे रास्ते रथ के आगे भक्तों द्वारा झाड़ू लगाते, इत्र की वर्षा करते हुए दिखगें। रथ 40 फीट लंबी रस्ता से बांधकर भक्तो द्वारा खींचकर भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण कराया जाएगा।

भजनों की वर्षा:
रथ यात्रा में आये हर भक्त को जामुन, मीठे चावल, बूंदी प्रसाद स्वरूप वितरित की जाएगी तथा यात्रा सबसे आगे 15 फीट हनुमान रथ यात्रा की अगुवायी करते चलेगी। भजन गायक पवन मिश्र भी यात्रा के दौरान भजनो की वर्षा करेगा। इस्कॉन ब्रह्मचारी प्रभु द्वारा संकीतन हरे कृष्ण हरे कृष्ण…महामंत्र एवं जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ… एवं हरि नाम संकीर्तन की वर्षा करेगे।

कपूरथला:
कपूरथला के जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ 24 फिट ऊंचे रथ पर यात्रा करेंगे। यात्रा दोपहर 12:30 बजे जगन्नाथ मंदिर कपूरथला से निकलेगी। 98 हजार रुपये मूल्य की चांदी की झाड़ू से जगन्नाथ भगवान की यात्रा का मार्ग साफ किया जाएगा। मंदिर के बाद अलीगंज नॉवेल्टी सिनेमा, इंडियन आॅयल चौक, नगर निगम चौराहा 3 कार्यालय, चन्द्रलोक हाइडिल कॉलोनी, नीरा नर्सिंग होम, मिडलैंड क्रॉस होते हुए अलीगंज के नए हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी।

चौक:
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा एवं नवरात्रि मेला प्रबंधन समिति की ओर से दोपहर एक बजे तीन रथ रवाना किए जाएंगे। जो बड़ी कालीजी मंदिर चौक, नाई बाड़ा, माली खां सराय, कक्कड़ पार्क, चौपटिया, भोलानाथ कुआं, अकबरी गेट, सरार्फा बाजार, चौक चौराहा, कोणेश्वर मंदिर, लाजपत नगर होते हुए कुड़ियाघाट पहुंचेंगे। शाम 5:30 बजे वहां भगवान को गोमती नदी में नौका विहार करवाया जाएगा। वहां से हरदोई रोड, कालीजी बाजार होते हुए यात्रा को वापस बड़ी कालीजी मंदिर लाया जाएगा।

मोतीनगर:
मोतीनगर स्थित श्रीगौड़ीया मठ से जगन्नाथ यात्रा शाम 4 बजे निकाली जाएगी। स्वचालित रथ जगन्नाथ यात्रा में कोलकाता, ओडिशा, मुंबई, दिल्ली, कुरुक्षेत्र, मथुरा, वृंदावन, पटना, मुगलसराय, बनारस, इलाहाबाद से भी मठ के अनुयायी शामिल होंगे। यह यात्रा गौड़ीया मठ से शुरू होकर ऐशबाग, नाका हिण्डोला, बांसमंडी चौराहा, लाटूश रोड, श्रीराम रोड, अमीनाबाद रोड, फतेहगंज, नाका हिंडोला, आर्य नगर, मोतीनगर चौराहा होते हुए वापस श्रीगौड़ीया मठ पहुंचेगी।

ऐशबाग:
श्रीभगवान जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से ऐशबाग से शाम छह बजे यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कन्हैया लाल रोड, कन्डहा, टिकैतगंज, नेहरू क्रॉस, सिद्धनाथ मंदिर, यहियागंज गुरुद्वारा, मूलचंद रस्तोगी अस्पताल होते हुए फतेश्वर महादेव, नवाबगंज ऐशबाग फाटक, वाटरवर्क्स रोड, पीलीकॉलोनी आईटी कॉलोनी ऐशबाग में सम्पन होगी। इसमें देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल होंगी।

फूलों से सजी चांदी की पालकी पर होंगे सवार:
चारों धाम रथ यात्रा समिति की ओर से चांदी की पालकी में भगवान जगन्नाथ दोपहर 12 बजे यात्रा पर निकलेंगे। ये यात्रा रानीकटरा स्थित चारों धाम मंदिर से चौपटिया, दिलाराम बारादरी होते हुए खेत गली ठाकुर द्वारा में विश्राम कर चारों धाम मंदिर वापस आएगी। आयोजक समिति के सदस्य ऋद्धि गौड़ ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की चंदन की प्राचीन मूर्तियां चांदी की पालकी में शहर भ्रमण पर निकलेगी।

फूलो की वर्षा के बीच नगर भ्रमण:
जगन्नाथ स्वामी नयन पथगामी भवतुमय, जय जगन्नाथ जय बलदेव जय मायी सुभद्रा की प्राथना के साथ फूलो की वर्षा के बीच नगर भ्रमण पर देश विदेशी फूलो से सजा रथ विराजमान होकर तथा बनारसी वस्त्र, चांदी का मुकुट धारण किये हुए भगवान जगन्नाथ भक्तो के कष्ट हरने को 16 जुलाई 4:30 बजे शहर में सबसे पहले पूरी के तर्ज पर डालीगंज स्थित माधव मन्दिर निकलेगी । महामंत्री अनुराग साहू ने बताया कि इस बार भगवान जगन्नाथ रथ महोत्सव में बाहर से कलाकार अपनी सेवा में वृन्दावन का मयूर नृत्य, उज्जैन की प्रभात फेरी में डमरू व शंख ध्वनि से स्वागत, मुम्बई गणपति उत्सव का बैंड तथा दस पंजाबी ढोल बजाकर यात्रा में अपनी सेवाए तथा वानर सेवा के जय श्री राम के जयकारे लगते चलेगे।

प्रभू को 56प्रकार का लगेगा भोग:
रथ यात्रा के मार्ग के पांच मुख्य स्थानों पर सेब, केला, अंगूर, आम, काजू, पिस्ता, बादाम, तीस से अधिक प्रकार की मिठाईयो का भोग लगाया जाएगा। जगन्नाथ जी रथ यात्रा माधव से प्रारम्भ होकर नजीरगंज, शंकरनगर, निरालानगर, श्रीकृष्ण मठ, आई टी चौराहा, बाबूगंज, फैजाबाद रोड, इक्का अड्डा, डालीगंज पुल होते हुआ डालीगंज बाजार, हसनगंज कोतवाली, माधव मंदिर चौराह पर सम्पन्न होगी। रथ के यात्रा भक्तो द्वारा झाड़ू लगा कर अपनी सेवा देगे।


भगवान चांदी के मुकुट एवं आकर्षक बनारसी वस्त्र करेंगे धारण
लखनऊ। भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर भक्तो से मिलने के लिए निकलेंगे और भक्तो ने भी दिल खोलकर सुनेरी झड़ूकर फूलो की वर्षा के साथ इत्र के छिड़काव कर जगन्नाथ रथ का स्वागत करेगे। भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र चांदी के भव्य मुकुट एवं आकर्षक बनारसी वस्त्र धारण कर दिव्य सजे हुए रथों पर विराजमान होंगे। रथ यात्रा के दौरान तीनों विग्रहों का अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। भगवान जगन्नाथ महाआरती के समय उज्जैन की तर्ज पर डमरू बजाकर उद्घोष किया जाएगा फिर भगवान जगन्नाथ, माई सुभद्रा, भाई बलदेव को 56प्रकार के भोग लगाकर रथ पर विराजमान करके रथ की रस्सी खींचकर श्रीयात्रा शुभारंभ किया जाएगा ।
घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि विंटेज कार पर विराजे राधा कृष्ण, हनुमान, शंकर भगवान सबको आकर्षित करेगे, नासिक ढोल रथ यात्रा में सबके आगे बजाते हुए उसके पीछे वानर सेवा के जय श्री राम के जयकारे लगा हुए दिखाई देगे । वही प्रसाद में जामुन, मीठे चावल, बूंदी प्रसाद भोग सभी भक्तों को वितरित किया जाएगा। उपाध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया कि रथ यात्रा में सम्मिलित समाजसेवी एवं पार्षद रंजीत सिंह की पर्यावरण सेवा द्वारा स्वच्छ गोमती निर्मल गोमती द्वारा जागरूकता करते हुए दिखाई देगे। यात्रा में सबसे आगे 15 फीट हनुमान ध्वजा रथ यात्रा में लहराएगा। उपाध्यक्ष ओमकार जयसवाल बताया कि इस बार लाइव प्रसारण फेजबुक पेज पर किया जाएगा। वही राकेश साहू ने बताया कि मोबाइल के शौकीन फोटोग्राफर ने जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की यादगार झलकियां अपने मोबाइल में कैद करेगे।

RELATED ARTICLES

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

स्नान-दान का प्रतीक आषाढ़ अमावस्या 14 को

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या...

रुक्मिणी विवाह के साथ सम्पन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा

नवें दिन रुक्मिणी विवाह और सुदामा प्रसंग के बाद भव्य भंडारा भी हुआलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई...

विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 की घोषणा, पोस्टर लांच

विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे : डॉ अगम दयालएक लाख विद्यार्थियों को उत्सव में सहभागिता कराने का लक्ष्यलखनऊ। तनावमुक्त शिक्षा, सफल जीवन के...

कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है सनी देओल व अक्षय खन्ना की ‘इक्का’

लखनऊ। सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का रिलीज हो गई है। फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म में 2...

हुसैनाबाद के छोटे इमामबाड़े में याद-ए-जनाब-ए-सकीना का आयोजन

लखनऊ। अंजुमन गुलजारे पंजतन ने हुसैनाबाद के इमामबाड़ा मोहम्मद अली शाह छोटा इमामबाड़ा में याद-ए-जनाब-ए-सकीना का आयोजन किया। हर साल की तरह इस साल...

भगवान की शरणागति ही मनुष्य की रक्षा का एकमात्र साधन है: रामशरण दास

लखनऊ। श्री दुगार्जी मंदिर शास्त्री नगर में चल रही भागवत कथा में रविवार को वृंदावन से पधारे प्रज्ञाचक्षु संत रामशरण दास जी महाराज ने...

बिखर रहे पारिवारिक और समाजिक संबंध : धीरेन्द्र वशिष्ठ

सिमटता परिवार, निपटते रिश्ते, सिसकता अकेलेलखनऊ। संयुक्त परिवार की व्यवस्था से अलग आज एकल परिवार में सदस्यों को संबल देने वालों का अकाल सा...