back to top

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके से की जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगा. कहते हैं कि जो भी जातक सावन के सभी सोमवारों का व्रत रखता है, उसकी भगवान शिव सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं. ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार सावन की शुरूआत कई शुभ योगों और संयोगों में होने जा रही है. जिसमें सबसे विशेष हैं आयुष्मान योग. इसके अलावा, सावन के महीने में गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है. साथ ही, शनि वक्री और गुरु भी अस्त रहेंगे. यह संयोग 53 साल बाद बनने जा रहा है.भगवान शिव की आराधना के इस पवित्र महीने में ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर भोलेनाथ की असीम कृपा बरसने वाली है. इन राशियों के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस साल सावन का महीना किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी रहने वाला है।

इन राशियों के लिए बढ़िया सावन का महीना
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बेहद मंगलकारी साबित होगा. भगवान शिव की कृपा से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापारियों के लिए मुनाफे के नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. निवेश से भी अच्छे लाभ की उम्मीद है।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें भगवान शिव ने अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है. इसलिए यह महीना आपके लिए भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा. पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा. पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो सावन के दौरान आपको बेहतरीन आॅफर मिल सकते हैं. सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सावन का महीना आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आ रहा है. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. यदि कोई नया बिजनेस या प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और शत्रु पक्ष परास्त होगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
भोलेनाथ की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब तेजी से गति पकड़ेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और सेहत में पहले से बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

स्नान-दान का प्रतीक आषाढ़ अमावस्या 14 को

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या...

अमरनाथ यात्रा के लिए 8,150 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू । जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 8,150 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू में...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...

पुस्तक विमोचन संग कई नामचीन हस्तियां सम्मानित

लखनऊ। स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा क्षेत्र की विश्वसनीय जानकारी को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'प्रिस्क्रिप्शन' हेल्थ मैगजीन का विमोचन लखनऊ के सुल्तानपुर...