back to top

अमरनाथ यात्रा के लिए 8,150 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू । जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 8,150 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही दो जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से कुल 52,816 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे में 6,095 पुरुष, 2,037 महिलाएं, 15 बच्चे और तीन ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं।

श्रद्धालु दो समूहों में रवाना हुए। 3,445 श्रद्धालु 168 वाहनों में बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए जबकि 4,705 श्रद्धालु 166 वाहनों में पारंपरिक पहलगाम मार्ग की दिशा में आगे बढ़े। जम्मू कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की। इस अब तक 1.45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में भगवान शिव के हिमलिंगम के दर्शन किए हैं।अमरनाथ की 57 दिनों की यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर संपन्न होगी।

RELATED ARTICLES

कॉकरोच जनता पार्टी का 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक मार्च...

वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई

वायनाड (केरल)। केरल के मंत्री ए.पी.अनिल कुमार और टी. सिद्दिकी ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में आपदा स्थल से दो और शव मिलने के...

बिहार के गया में ट्रक से टकराकर कार में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत

पटना। बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार के तड़के एक कार के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग...

केंद्र ने केरल के लिए 2,039 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी : मंत्री बशीर

तिरुवनंतपुरम। केरल के लोक निर्माण मंत्री पी के बशीर ने घोषणा की है कि नयी दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन...

बंधुआ मजदूरी शुल्क पर अमेरिका का रुख असंगत, अपनी जरूरत के1,600 सामानों को छूट देता है : भारत

वॉशिंगटन। भारत ने बंधुआ मजदूरी से जुड़े सामानों पर शुल्क लगाने के अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के प्रस्ताव पर सार्वजनिक सुनवाई में अमेरिकी रुख...

अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हमले, तेहरान ने खाड़ी के अरब देशों को बनाया निशाना

दुबई। अमेरिका ने बृहस्पतिवार तड़के ईरान पर फिर से हवाई हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को निशाना बनाया।...