back to top

रक्षाबंधन पर बहनें दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और आकर्षक

लखनऊ। रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के साथ यादगार पल बिताने का भी मौका है। ऐसे में त्योहार की तैयारियों में कपड़ों का चुनाव भी खास हो जाता है। खासकर बहनें चाहती हैं कि राखी बांधते समय उनका लुक पारंपरिक भी हो और उसमें आधुनिकता की झलक भी दिखाई दे। अगर आप भी इस रक्षा बंधन पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो आरामदेह होने के साथ-साथ स्टाइलिश और आकर्षक नजर आए, तो ट्रेडिशनल से लेकर इंडो-वेस्टर्न तक कई विकल्प आजमाए जा सकते हैं। सही फैब्रिक, रंग और एक्सेसरीज के साथ साधारण-सा आउटफिट भी बेहद खूबसूरत लग सकता है। अगर आपको ट्रेडिशनल कपड़ों में थोड़ा मॉडर्न अंदाज पसंद है, तो नायरा या आलिया कट कुर्ती आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। एम्ब्रॉयडर्ड वी-नेक, साइड स्लिट और खूबसूरत प्रिंट वाली कुर्ती को मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट पलाजो के साथ पहनें। सके साथ हील्स या एम्बेलिश्ड सैंडल और मिनिमल ज्वेलरी कैरी करें। यह लुक खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो ज्यादा भारी कपड़े पहनने के बजाय स्मार्ट और आरामदायक स्टाइल पसंद करती हैं। त्योहारों के लिए शरारा और गरारा सेट का आकर्षण कभी कम नहीं होता। छोटी कुर्ती, फ्लेयर्ड शरारा और खूबसूरत दुपट्टे का कॉम्बिनेशन रक्षा बंधन के माहौल के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। अगर आपका आउटफिट हल्के रंग का है तो उसके साथ चांदबाली, झुमके या कुंदन की हल्की ज्वेलरी पहन सकती हैं। वहीं, ज्यादा एम्ब्रॉयडरी वाले सेट के साथ एक्सेसरीज को थोड़ा मिनिमल रखना बेहतर रहेगा।

साड़ी पहननी हैं तो चुनें हल्का और एलिगेंट विकल्प
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन भारी साड़ी में असहज महसूस करती हैं, तो आॅर्गेंजा, शिफॉन या हल्की सिल्क साड़ी चुन सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट या सॉफ्ट पेस्टल शेड्स आपको बेहद ग्रेसफुल लुक देंगे। इसके साथ एम्ब्रॉयडर्ड बोट-नेक ब्लाउज या स्लीवलेस ब्लाउज स्टाइल किया जा सकता है। पर्ल, सिल्वर या मिनिमल गोल्ड ज्वेलरी इस लुक के साथ अच्छी लगेगी। बालों में गजरा या सॉफ्ट बन बनाकर आप पूरे लुक में पारंपरिक खूबसूरती का स्पर्श जोड़ सकती हैं।

को-आॅर्ड सेट में पाएं इंडो-वेस्टर्न लुक
जो महिलाएं कम मेहनत में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, उनके लिए एथनिक टच वाला को-आॅर्ड सेट एक अच्छा विकल्प है। सिल्क ब्लेंड या एथनिक प्रिंट वाले क्रॉप टॉप को फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ पहनें और उसके ऊपर लंबा केप या श्रग कैरी करें। यह आउटफिट पारंपरिक और आधुनिक फैशन के बीच खूबसूरत संतुलन बनाता है। इसके साथ बड़े झुमके और स्टाइलिश फुटवियर आपके लुक को और आकर्षक बना सकते हैं।

फ्लोरल अनारकली से पाएं रॉयल अंदाज
रक्षा बंधन जैसे त्योहार के लिए फ्लोरल अनारकली या फ्लोर-लेंथ सूट एक शानदार विकल्प हो सकता है। जॉर्जेट, चंदेरी सिल्क या किसी हल्के फ्लोई फैब्रिक में पेस्टल रंगों का चुनाव आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देगा। ऐसे आउटफिट के साथ बहुत ज्यादा ज्वेलरी की जरूरत नहीं होती। स्टेटमेंट झुमके, हल्का मेकअप और सॉफ्ट हेयरस्टाइल आपके लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी हैं। अगर आप चाहें तो छोटी-सी बिंदी के साथ इस पारंपरिक लुक में और निखार ला सकती हैं।

RELATED ARTICLES

रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, डिजाइनर राखी की मांग ज्यादा

लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने का इंतजार...

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27...

शान-ओ-शौकत के साथ निकला ऐतिहासिक मदहे सहाबा जुलूस

लखनऊ। मिलादुन नबी के मुबारक अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक जुलूस मदहे सहाबा पूरी शान व शौकत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में...

रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, डिजाइनर राखी की मांग ज्यादा

लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने का इंतजार...

सावन के आखिरी बुधवार पर शिव भक्ति में डूबे भक्त

लखनऊ। सावन मास के आखिरी बुधवार को लखनऊ का पारा इलाका शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। भोर होते ही ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में...

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27...

शान-ओ-शौकत के साथ निकला ऐतिहासिक मदहे सहाबा जुलूस

लखनऊ। मिलादुन नबी के मुबारक अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक जुलूस मदहे सहाबा पूरी शान व शौकत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...