back to top

शान-ओ-शौकत के साथ निकला ऐतिहासिक मदहे सहाबा जुलूस

लखनऊ। मिलादुन नबी के मुबारक अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक जुलूस मदहे सहाबा पूरी शान व शौकत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में अकीदतमन्दों ने हजारों की संख्या में भाग लिया। यह ऐतिहासिक जुलूस नौ बजे दिन में अमीनाबाद पार्क से शुरू होकर मौलवीगंज, रकाबगंज, नक्खास, बिल्लैचपुरा, हैदरगंज होता हुआ दोपहर को एक बजे बजे ईदगाह ऐशबाग लखनऊ पंहुचा।जुलूस की अगुवाई चेयरमैन इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह व काजी शहर लखनऊ, मौलाना अब्दुल अजीम फारूकी, मौलाना अब्दुल बारी फारूकी और मौलाना मुहम्मद मुश्ताक ने की। जिसमें लगभग दो सौ अनजुमनों ने हिस्सा लिया। तमाम अंजुमनें रंग बिरंगे झण्डे लिए हुए जिन पर कल्मा-ए-तौहीद, रसूल पाक , खुलाफा-ए-राशिदीन और विभिन्न सहाबाक्राम के नाम लिखे हुए थे।
रास्ते भर अनजुमनें अपना अपना तराना पढ़ते हुए बहुत ही खूबसूरत और अनुशासित अंदाज के साथ चल रही थीं। रास्ते में बड़ी संख्या में मुसलमानों के साथ साथ हिन्दुओं ने भी सबीलें लगाकर लोगों का स्वागत किया। जिससे कि इस ऐतिहासिक शहर की रिवायती गंगा जमनी तहजीब का दिलकश नजारा हुआ। मजलिस-ए-तहफ्फुज-ए-नामूसे सहाबा, इस्लामि सेन्टर आफ इण्डिया, आॅल इण्डिया सुन्नी बोर्ड, अमन शान्ति समिति और तहरीक तहफ्फुज नामूस रसूल के कार्यकर्ताओ ने रास्ते भर जुलूस की व्यवस्था को सुचारू रूप से करने में सहायता प्रदान कर रहे थे। जूलूस के ईदगाह पंहुचने पर जुहर की नमाज हुई। इस अवसर पर एक अजीमुश्शान जलसा सीरतुन नबी और सीरते सहाबा के विषय पर हुआ। जलसे को मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, कारी अब्दुल हई नायब इमाम ईदगाह, मौलाना मो सुफियान निजामी ने खिताब किया। इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि आज का दिन बहुत मुबारक दिन है जिस दिन खुदा पाक ने अपने आखिरी नबी हजरत मुहम्मद साहब को इस दुनिया में तमाम इंसानों की राहनुमाई के लिए भेजा। जरूरत इस बात की है कि मुसलमान कि पैगम्बर-ए-इस्लाम के इंसानियत अमन और भाई चारे के पैगाम को घर घर पंहुचाने की कोशिश करें।

जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल हुए आशिके रसूल
दरगाह हजरत मखदूम शाहमीना शाह की दरगाह से 12 रबी उल अव्वल के मुबारक मौके पर निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी काजी ए शहर मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली की सरपरस्ती में निकाला गया। दोपहर 12:30 बजे बरामद हुआ और ज्योतिबा फुले पार्क में 4:30 बजे पहुंच कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी में तब्दील होकर संपन्न हुआ।जुलूस ए मोहम्मदी में लाखों की संख्या में आशिकाने रसूल अपने-अपने झंडे बैनर लेकर दुरूद शरीफ और सलातो सलाम के नजराने पेश करते हुए शरीक हुए। जिसमे खास तौर से सदर कैंट से मछली मोहाल होता हुआ कैसरबाग ,गोलागंज, सिटी स्टेशन होता हुआ दरगाह शाहमीना पंहुचा। इसी प्रकाश मड़ियांव,फैजुल्लागंज, पारा, राजाजीपुरम, कैंपल रोड , बालागंज, निशातगंज, करामत मार्केट ,आई टी, डालीगंज होता हुए स्थानीय जुलूस दरगाह शाह मीना पहुंचे। मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने कहा कि हमारा दीन रस्म नहीं है बल्कि नबी ने खुद अमली जिंदगी गुजार कर अपनी उम्मत को भी अमल करने का हुक्म दिया है। अपने घरों में हम सभी को मिलाद शरीफ करके अपने बच्चों को इस्लामी अमली जिंदगी गुजारने का सबब बताना चाहिए और दुरुद शरीफ की कसरत पूरे अदब के साथ मोहब्बत व खुलूस के साथ करना चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष आॅल इंडिया मोहम्मदी मिशन सय्यद इकबाल हाशमी, सज्जादा नशीन शाहमीना शाह शेख एजाज अली मिनाई समेत अन्य मौजूद रहे।

बारावफात के जुलुस में दिखा हिन्दू- मुस्लिम एकता:
निगोहां इलाके में हर्षोल्लास के साथ बारावफात (जशने ईद मिलादुन्नवी) का जुलूस मानया गया जहाँ इस जुलूस में इस्लामी झंडे के साथ साथ तिरंगे को भी लहराया गया इस जुलुस में हिन्दू- मुस्लिम एकता की मिशाल देखने को मिली जुलूस में हाजरो की संख्या में नन्हे -मुन्हें बच्चों ने अपने हांथो में इस्लामी झंडा व तिरंगे झंडे को लहराते हुए जुलूसे मोहम्मदी निकाला जुलूस में निगोहां मदारीखेड़ा नन्दौली डीहा मीरखनगर कांटा सलेमपुर समेत आधा दर्जन गांवो के सैकड़ो नवयुवक बाइक व चार पहिया वाहनों में झंडा लेकर जुलुस में शामिल हुए जुलूस में घोडे बग्घी व छोटे बड़े वाहनों की कतार रही मस्जिदों के इमाम मौलाना कलीम रजा अब्दुल रहमान मौलाना आरिफ मौलाना खतिबुल कादरी सिमनानी मीरखनगर के हाफिज इमाम रजा नन्दौली से हाफिज सहादत व मुजफ्फर हुसैन ने सीरते मुस्तफा बयान किया वही इस जुलूस में मुश्लिम समुदाय के साथ हिन्दू समुदाय के लोगो ने भी जगह-जगह मिठाईयां व लंगर वितरण किया।

RELATED ARTICLES

रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, डिजाइनर राखी की मांग ज्यादा

लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने का इंतजार...

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27...

रक्षाबंधन पर बहनें दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और आकर्षक

लखनऊ। रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के साथ यादगार पल बिताने का भी मौका है। ऐसे...

रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, डिजाइनर राखी की मांग ज्यादा

लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने का इंतजार...

सावन के आखिरी बुधवार पर शिव भक्ति में डूबे भक्त

लखनऊ। सावन मास के आखिरी बुधवार को लखनऊ का पारा इलाका शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। भोर होते ही ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में...

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27...

रक्षाबंधन पर बहनें दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और आकर्षक

लखनऊ। रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के साथ यादगार पल बिताने का भी मौका है। ऐसे...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...