back to top

पुस्तक विमोचन संग कई नामचीन हस्तियां सम्मानित

लखनऊ। स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा क्षेत्र की विश्वसनीय जानकारी को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘प्रिस्क्रिप्शन’ हेल्थ मैगजीन का विमोचन लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित क्राउन प्लाजा होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिन्होने मैगजीन का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रिस्क्रिप्शन’ मैगजीन के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। कार्यक्रम का आयोजन राहुल वर्मा एवं रितिका चौधरी द्वारा किया गया। समारोह में चिकित्सा जगत के अनेक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लखनऊ), डॉ. राकेश कपूर (सीनियर यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ, मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ), डॉक्टर रिदम डेंटल, डॉ. देब नंदन चौधरी (सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट), डॉ. अलका जैन (सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. विवेक सक्सेना (हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन, दीवा क्लिनिक, लखनऊ) रहे। समारोह के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने आधुनिक चिकित्सा, जनस्वास्थ्य जागरूकता और समाज में स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व पर अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राहुल वर्मा और रितिका चौधरी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘प्रिस्क्रिप्शन’ मैगजीन का उद्देश्य आम लोगों तक सरल भाषा में विश्वसनीय स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाना और चिकित्सा क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को समाज के सामने लाना है।

RELATED ARTICLES

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

भातखंडे के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों में 69 प्रतिशत लड़कियां

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को कलामंडपम में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...