back to top

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के लिए नामुमकिन था और ये हम सब जानते थे, लेकिन शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर ऐल्फा पूरी तरह से प्रिडिक्टेबल साबित होगी, इसका अंदाजा खुद स्पाई यूनिवर्स के बचे-बचाए फैंस ने भी नहीं लगाया होगा।
फिल्म ऐल्फा कारगिल लड़ाई के अंत से शुरू होती है, जिसमें कई भारतीय सैनिक मारे गए हैं। इस लड़ाई के बाद कर्नल फतेह सिंह (बॉबी देओल) और उसका बॉस विक्रांत कौल (अनिल कपूर) एक स्पेशल प्रोग्राम ऐल्फा लॉन्च करते हैं, जिसमें एक ऐसा सीरम बनाया जाएगा, जो भारतीय सैनिकों की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा। ऐल्फा पूरी तरह से कर्नल फतेह सिंह के दिमाग की उपज है, जिसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकता है। इसके लिए वो विक्रांत कौल की बेटी तक चुरा लेता है क्योंकि वो ऐल्फा सीरम की ताकत के साथ पैदा हुई है। सबसे पहले बात करते हैं डायरेक्टर शिव रवैल की जिन्होंने ऐल्फा बनाई है। शिव रवैल ने स्टाइलिश मूवी शूट की है लेकिन ये इतनी प्रिडिक्टेबल है कि एक बार भी ये दिल में रोमांच पैदा नहीं कर पाती है। ऐसा लगता है कि शिव ने 70′ का लॉस्ट एंड फाउंड फॉमूर्ला उठाकर स्पाई यूनिवर्स में फिट कर दिया है। जो फिल्में बनाना खुद बॉलीवुड ने 70′ में बंद कर दी थीं, वैसी कहानी 2026 में लाना किसी जुर्म से कम तो नहीं है। आलिया भट्ट ऐल्फा की लीड हैं, जिनके आसपास कहानी गढ़ी गई है। आलिया भट्ट के फैंस को ये सवाल उनसे पूछना चाहिए कि उनकी क्या मजबूरी थी कि वो इस कहानी का हिस्सा बनीं। आलिया ऐल्फा में पूरी तरह से मिसफिट हैं, जिन्हें स्क्रीन पर देखते हुए हंसी आने लगती है। अगर आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस ओवरएक्टिंग करती नजर आए तो सोच लीजिए कि उनसे कैसा काम कराया गया है। शरवरी ऐल्फा में ग्लैमर एड करती हैं लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या ऐल्फा को ग्लैमर की और शरवरी की जरूरत भी थी? अगर शरवरी के रोल को हटा दें तो ऐल्फा की कहानी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बॉबी देओल की एक्टिंग ऐल्फा का सिर्फ एक मात्र सेविंग ग्रेस है। बॉबी देओल को अगर थोड़ी और बेहतर कहानी मिलती तो वो एनिमल वाला कमाल कर देते। उन्होंने अपने सीन्स में जान डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है लेकिन कहानी में ही अगर जान ना हो तो कोई एक्टर क्या करे। रही बात अनिल कपूर की तो वो हर फिल्म और हर सीरीज में एक जैसे एक्सप्रेशन दे रहे हैं। अनिल कपूर ऐल्फा की कहानी की तरह बेहद प्रिडिक्टेबल हैं, जिन्हें देखना का मन नहीं करता है। ऋतिक रोशन के कैमियो के बारे में बात ना ही करें तो ज्यादा बेहतर है क्योंकि ये इतना खराब है कि आगे से फऋ के स्पाई यूनिवर्स के किसी भी कैमियों के लिए कोई एक्साइटेड नहीं होगा। स्पाई यूनिवर्स की आखिरी हिट फिल्म शाहरुख खान की पठान थी, जिसमें बेहद स्टाइलिश एक्शन सीन्स थे। शिव रवैल और उनकी टीम ने वैसे ही स्टाइलिश एक्शन सीन्स शूट करने की कोशिश की है लेकिन आलिया-शरवरी के ऊपर वो फिट नहीं बैठते हैं। दोनों को मारधाड़ करते हुए देखकर ऐसा लगता है कि किसी अमीर बाप ने कुछ लोगों को अपनी बेटियों से पिटने के लिए रुपये दिए हों। आखिर में सवाल ये है कि क्या आलिया भट्ट और बॉबी देओल की ऐल्फा देखने के लिए 2-3 घंटे निकालने चाहिए या नहीं? तो देखिए अगर आप बॉबी देओल के फैन हैं तो ये मूवी देख सकते हैं। उनके अलावा ऐल्फा में ऐसा कुछ नहीं है, जिसके लिए थिएटर जाने की मशक्कत की जाए।
कलाकार : आलिया भट्ट और बॉबी देओल, अनिल कपूर
निर्देशक : शिव रवैल
रेटिंग-1.5/5

RELATED ARTICLES

कंपनी ने हटाया विज्ञापन…कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर क्यों बढ़ा बवाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन पर विरोध की आवाज उठने के बाद ये ऐड वापस...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

शाहरुख खान के मन्नत में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8...

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...

हरिद्वार तक 10,761 करोड़ से विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने...

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने रद्द की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2 दिन पहले ही अभ्यर्थियों तक पहुँच गए सवाल 

मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगा है। जिसके बाद एमपीएससी ने मार्च में हुई स्क्रीनिंग...

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी आग, 16 नवजातों में से 15 की मौत, एक सुरक्षित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से दिल...

CM योगी बोले- छह महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी...

कंपनी ने हटाया विज्ञापन…कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर क्यों बढ़ा बवाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन पर विरोध की आवाज उठने के बाद ये ऐड वापस...