back to top

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘गुलाबो’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। पिछले कुछ समय से वह अपने रेस्टोरेंट बिजनेस में व्यस्त थीं, लेकिन अब एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में खास बातचीत में उन्होंने अपने करियर, बिजनेस, ‘गुलाबो’ की लोकप्रियता, ओटीटी, रियलिटी शो और भविष्य के प्लान पर खुलकर बात की।

करियर को किस नजरिए से देख रही हैं?
मेरी जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है. पिछले कुछ सालों में मैंने अपने रेस्टोरेंट बिजनेस पर काफी ध्यान दिया और आज वह अच्छी तरह से सेट हो चुका है। अब मैं दोबारा एक्टिंग में वापसी करना चाहती हूं. मैं लगातार लुक टेस्ट और आॅडिशन दे रही हूं, मुझे लगता है कि आज का समय एक्टर्स के लिए सबसे बेहतरीन है क्योंकि फिल्मों के अलावा ओटीटी, यूट्यूब, वर्टिकल कंटेंट, थिएटर और टीवी जैसे कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। आज हमारे पास पहले से कहीं ज्यादा मौके हैं।

एक्टिंग के साथ बिजनेस शुरू करने का फैसला आपने क्यों लिया था?
जब मैंने 2015 में अपनी दोस्त अदिति मलिक के साथ रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू किया था, तब एक्टर्स के लिए इतने प्लेटफॉर्म नहीं थे। मैंने हमेशा सोचा कि एक्टिंग के अलावा भी हमारी एक पहचान होनी चाहिए. मैं सिर्फ पैसों के लिए कोई भी काम नहीं करना चाहती थी। इसलिए मैंने अपनी पसंद को बिजनेस में बदल दिया। मुझे खूबसूरत जगहें डिजाइन करना पसंद है, इसलिए हमने ऐसे रेस्टोरेंट बनाए जहां लोग अच्छा खाना खाने के साथ अच्छा महसूस भी करें।

अब जब इतने प्लेटफॉर्म हैं, क्या आपको लगता है कि एक्टर्स के लिए अवसर बढ़ गए हैं?
बिल्कुल. आज हर तरह के कलाकार के लिए काम है। ओटीटी ने बहुत कुछ बदल दिया है. अब सिर्फ हीरो-हीरोइन नहीं, बल्कि अच्छे कलाकारों को भी दमदार किरदार मिल रहे हैं, ऐसे में मैं भी इस बदलाव का हिस्सा बनना चाहती हूं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘गुलाबो’ का किरदार आज भी लोगों को याद है. उस समय का अनुभव कैसा था?
‘गुलाबो’ मेरे करियर का सबसे यादगार किरदार है. मुझे आज भी लोग मेरे नाम से ज्यादा ‘गुलाबो’ कहकर बुलाते हैं. उस समय शो नंबर वन पर था और लोग मुझे मंदिर, सड़क, रेस्टोरेंट—हर जगह पहचान लेते थे। कई लोग तो पूछते थे कि क्या मैं सच में जेठालाल की पत्नी हूं। मैंने अपने कश्मीरी बैकग्राउंड का इस्तेमाल करते हुए उस किरदार में कुछ अलग रंग जोड़े और शायद यही वजह रही कि लोगों ने उसे इतना प्यार दिया।

आज भी सोशल मीडिया पर ‘गुलाबो’ के मीम्स और कमेंट्स देखने को मिलते हैं. इसे कैसे लेती हैं?
मुझे यह सब बहुत प्यारा लगता है. एक कलाकार होने के नाते आपको हर चीज को स्पोर्टिंग स्पिरिट से लेना चाहिए. मेरे ज्यादातर मीम्स मजेदार और प्यारे होते हैं. जब लोग आज भी ‘गुलाबो’ को याद करते हैं, तो मुझे लगता है कि मेरा काम लोगों के दिलों तक पहुंचा था।

‘तारक मेहता…’ के सेट पर आपका अनुभव कैसा रहा?
बहुत अच्छा. वहां सभी लोग बेहद सादगी से रहते थे, दिलीप जोशी जी, दिशा वकानी और पूरी टीम बहुत विनम्र थी। दिशा जी असल जिंदगी में बेहद शांत स्वभाव की हैं, उनके साथ काम करके मुझे समझ आया कि किसी किरदार को जीवंत बनाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। सेट पर सभी लोग परिवार की तरह रहते थे और यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई।

शो छोड़ने के बाद कई कलाकारों ने प्रोडक्शन हाउस को लेकर शिकायतें कीं. इस पर आपकी क्या राय है?
मेरे साथ कभी ऐसा कोई अनुभव नहीं रहा, इसलिए मैं दूसरों के अनुभव पर टिप्पणी नहीं कर सकती. मेरा मानना है कि किसी भी कार्यस्थल पर सम्मान सबसे जरूरी होता है। अगर कोई समस्या है तो उसे सही तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।

अब आप किस तरह के किरदार निभाना चाहती हैं?
मैं वही किरदार करना चाहती हूं जो मैंने पहले कभी नहीं किए, ऐसे रोल, जिनसे कहानी में फर्क पड़े और जो दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना सकें। सिर्फ स्क्रीन पर दिखने के लिए काम नहीं करना चाहती, बल्कि ऐसा काम करना चाहती हूं जो लोगों को लंबे समय तक याद रहे।

क्या आपको किसी रियलिटी शो में भी देखा जा सकता है?
अगर अच्छा मौका मिला तो मैं जरूर करना चाहूंगी। हालांकि ‘खतरों के खिलाड़ी’ से मुझे बहुत डर लगता है, इसलिए शायद वह मेरे लिए नहीं है, लेकिन अच्छे और दिलचस्प रियलिटी शो का हिस्सा बनने में मुझे कोई परेशानी नहीं है।

आखिर में अपने फैंस से क्या कहना चाहेंगी?
मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि आप सभी अपना प्यार और दुआएं बनाए रखें। उम्मीद है कि बहुत जल्द आप मुझे किसी नए और दिलचस्प किरदार में देखेंगे। आप लोगों का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

गणेश उत्सव को लेकर विधि-विधान से संपन्न हुआ बल्ली पूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा गणेश उत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से 25 सितंबर तक झूलेलाल घाट पर अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...