back to top

पारिवारिक मूल्यों पर विचार रखेंगे विद्वान

लखनऊ। समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे अवध फाउण्डेशन की की ओर से रविवार 12 जुलाई को जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित कार्यालय सभागार में शाम चार बजे से स्वामी धीरेन्द्र वशिष्ठ के मार्गदर्शन में परिवार एवं सामाजिक संबंधों का वर्तमान स्वरूप संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
प्रेसवार्ता में आयोजन की जानकारी देते हुए फाउण्डेशन के अध्यक्ष सूरजदेव शुक्ल ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य रूप से काशीनाथ पाण्डेय, जीआरपी शुक्ल, शिवकुमार पाण्डेय व छठ कुमार शुक्ल इत्यादि विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि सामाजिक दृष्टिकोण से परिवार के महत्व और पारिवारिक समस्याओं पर समाज की संवेदनशीलता के रूप में विस्तृत विचार-विमर्श की जरूरत को महसूस करते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में पारिवारिक संबंधों को कैसे सुदृढ़ किया जाये और किस तरह समाज में फैली विकृतियां परिवार को प्रभावित कर रही है, इस पर विचार होगा। नियमित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अगला कार्यक्रम वृक्षारोपण का जुलाई अंत तक निर्धारित है। इसी क्रम में फाउण्डेशन आगे शिक्षा, बाल प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य शिविर, नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण और स्वच्छता की दिशा में कार्य करेगा।

RELATED ARTICLES

ऋषि का सद्ज्ञान नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

466वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत चन्द्रा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च...

16 को भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर भक्तो से मिलने के लिए निकलेंगे और भक्तो ने भी दिल खोलकर सुनेरी झड़ूकर फूलो की वर्षा...

श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के प्रचार के लिए निकाली यात्रा

लखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ द्वारा 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ जी की...

भातखंडे के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों में 69 प्रतिशत लड़कियां

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को कलामंडपम में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...

ऋषि का सद्ज्ञान नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

466वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत चन्द्रा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च...

16 को भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर भक्तो से मिलने के लिए निकलेंगे और भक्तो ने भी दिल खोलकर सुनेरी झड़ूकर फूलो की वर्षा...

श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के प्रचार के लिए निकाली यात्रा

लखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ द्वारा 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ जी की...

नाटक में दिखा राजनाथ सिंह के जीवन का संघर्ष

लखनऊ। लखनऊ के सांसद एवं भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 75वां जन्म दिन टीडी गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रागण में भव्य व...

संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना है : डॉ. सरिता श्रीवास्तव

सरल संस्कृत भाषा शिक्षण शिविर का शुभारंभलखनऊ। बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित गृहे गृहे...